-
Advertisement
ऊना से बीजेपी ने किया चुनाव का शंखनाद, दीवारों पर लिखा- ‘फिर मोदी सरकार’
सुनैना जस्वाल/ ऊना। हिमाचल में बीजेपी (Himachal BJP) ने सोमवार को आगामी लोकसभा चुनाव के प्रचार का शंखनाद कर दिया। ऊना जिला मुख्यालय की दीवारों पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, राज्यसभा सदस्य सिकंदर कुमार और बीजेपी प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने खुद जिला मुख्यालय की दीवारों पर चुनावी नारे (Slogans) लिखे।
अब बीजेपी सभी लोकसभा सीटों में दीवार लेखन (Wall Righting) का काम शुरू करेगी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी सोमवार को ही दिल्ली में दीवार लेखन कर चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया। बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि ‘फिर एक बार, मोदी सरकार’ स्लोगन के साथ प्रदेश के हर बूथ पर वॉल राइटिंग का कार्यक्रम होगा। बीजेपी युवा मोर्चा प्रत्येक बूथ में पांच स्थानों पर दीवार लेखन करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार (Modi Govt) देश की आवश्यकता है। मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में जहां देश की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, वहीं केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण की योजनाएं चलाकर अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को लाभ पहुंचाया है।
यह भी पढ़े:ग्रास रूट पर तैयारियों में जुटी बीजेपी, लोस उम्मीदवारों का फैसला हाईकमान पर
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


