-
Advertisement
सुख सरकार ने बचा ली बीमार मां की जान, बेटे ने सीएम से कहा- आभारी रहेंगे
रविंद्र चौधरी/ कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले (Kangra District) के अति दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल (Bada Bhangal) में एक बीमार मां को रविवार सुबह सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu) के हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू (Rescued From Chopper) कर टांडा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है।
उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि बड़ा भंगाल की रहने वाली 70 वर्षीय कपूरी देवी पिछले एक सप्ताह से बीमार चल रही थीं। बीमारी के कारण वे भोजन करने और चलने-फिरने में पूरी तरह से असमर्थ थीं। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने शनिवार शाम जिला प्रशासन की कपूरी देवी (Kapuri Devi) की बीमारी के बारे में जानकारी दी। इसके बाद जिला प्रशासन ने इसकी सूचना प्रदेश सरकार को दी। इस पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए अपना हेलीकॉप्टर रेस्क्यू के लिए भेजा।
असहाय महसूस कर रहा था परिवार: जगत राम
डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि रविवार सुबह कपूरी देवी को बड़ा भंगाल से रेस्क्यू कर गगल एयरपोर्ट (Gaggal Airport) लाया गया, जहां से उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया। कपूरी देवी के साथ आए उनके पुत्र जगत राम ने कहा कि मां का स्वास्थ्य बिगड़ते देख परिवार के लोग बेहद असहाय महसूस कर रहे थे। बड़ा भंगाल से नीचे आना हमारे लिए असंभव था। उन्होंने कहा कि सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हेलीकॉप्टर भेजकर उनकी मां की जान बचाई है। इसके लिए उनका परिवार हमेशा सरकार का आभारी रहेगा।
यह भी पढ़े:‘राम मय हिमाचल में आपका स्वागत है’, सज गया प्रदेश का एंट्री गेट
सरकार पर बढ़ा लोगों का विश्वास: प्रधान
बड़ा भंगाल के प्रधान मनसा राम ने बताया कि कपूरी देवी का स्वास्थ्य बिगड़ता देख उनका पूरा परिवार और गांव के लोग बहुत चिंता में थे। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से उन्होंने ठीक से खाना और चलना फिरना भी छोड़ दिया था। स्थिति बिगड़ती देख उन्होंने शनिवार शाम जिला प्रशासन से संपर्क किया। सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपना चॉपर भेजकर कपूरी देवी को एयरलिफ्ट (Airlift) कर लिया। उन्होंने कहा कि सरकार के इस प्रयास से दूर-दराज के क्षेत्र बड़ा भंगाल के लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।
