-
Advertisement
Ram Mandir: ऊना से अयोध्या के लिए रवाना हुई पहली ट्रेन, अनुराग ने दिखाई हरी झंडी
Ram Mandir:सुनैना जसवाल/ ऊना। हिमाचल प्रदेश के राम भक्तों को पवित्र राम मंदिर अयोध्या (Ram Mandir Ayodhya)और भगवान राम के श्री राम जन्मभूमि में दर्शन करवाने के उद्देश्य से पहली आस्था स्पेशल ट्रेन सोमवार को जिला ऊना के अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन (Amb-Andaura Railway Station)से रवाना हुई। जय श्री राम के नारों के बीच रेलवे स्टेशन का माहौल भगवान राम के रंग में रंगा नजर आया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर(Union Minister Anurag Thakur) ने इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन के माध्यम से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के एक हजार से अधिक राम भक्त पवित्र अयोध्या धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं।
राममयी हिमाचल 🚩
500 वर्षों की साधना-प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में बने भव्य-दिव्य राम मंदिर को देखने के लिए दुनिया भर से रामभक्तों का ताँता लगा है। राम लला के दर्शन के लिए लोगों में अपार उत्साह है, हर कोई अयोध्या धाम जाकर प्रभु श्रीराम के बाल रूप को नैनों में बसाने के लिए आतुर… pic.twitter.com/pLeEJtjdu0
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) February 5, 2024
भगवान राम का संकीर्तन भी किया
ट्रेन के रवाना होने के समय केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ हिमाचल बीजेपी के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल(Dr. Rajeev Bindal) भी मौजूद रहे। इस अवसर पर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जहां जय श्री राम के नारों से क्षेत्र को गुंजयमान किया वहीं भगवान राम का संकीर्तन भी किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि समूचे देश का माहौल राममय हो चुका है। उन्होंने कहा कि देवभूमि से पीएम नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) के नाम इस ट्रेन के माध्यम से एक सकारात्मक संदेश जा रहा है। उन्होंने कहा कि राम भक्तों के 500 साल के इंतजार को पीएम नरेंद्र मोदी ने खत्म किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रामलला की स्थापना का उत्सव न सिर्फ मंदिरों में बल्कि देश भर के गुरुद्वारा साहिब सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर भी धूमधाम से मनाया गया है। उन्होंने अयोध्या धाम जा रहे हैं सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं भी दी।
कीरतपुर से अयोध्या के लिए चली ट्रेन
श्री नैनादेवी विधानसभा के साथ लगते कीरतपुर साहिब रेलवे स्टेशन से आज सुबह विधायक रणधीर शर्मा ने अयोध्या के लिए नयना देवी विधानसभा के राम भक्तों को अयोध्या के लिये रवाना किया। इस मौके परअयोध्या जाने वाले राम भक्तों के साथ साथ हिमाचल अनुसूचित मोर्चा भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल सोशल मीडिया के गुलजार ठाकुर,जिला परिषद मान सिंह रामपाल चौधरी सहित अन्य बीजेपी नेता पदाधिकारी गण मौजूद रहे। विशेष ट्रेन आस्था आने से पहले ही आज सुबह कीरतपुर साहिब रेलवे स्टेशन पर भक्तों द्वारा जय श्री राम के उद्घोष भी लगाए। इस मौके पर विधायक रणधीर शर्मा ने प्रदेश वासियों को हिमाचल से अयोध्या स्पेशल ट्रेन चलने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद तो देश राममयी हुआ है। 500 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ है। हर तरफ जय सियाराम के जयकारों की गूंज है। आज आस्था स्पेशल ट्रेन राम भक्तों के लिए शुरू की गई है। वही उंन्होंने बताया कि देवभूमि से अयोध्या धाम के लिए राम भक्तों का एक जत्था आज इस विशेष ट्रेन से रवाना हुआ है।
