-
Advertisement
Oscar Awards 2024: ओपेनहाइमर को बेस्ट फिल्म समेत कुल सात अवॉर्ड, किएकिलियन मर्फी बेस्ट एक्टर
Oscar Awards List: नेशनल डेस्क। लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में 96 वें ऑस्कर अवॉर्ड (Oscar Awards 2024) सेरेमनी में ओपेनहाइमर ने बेस्ट फिल्म समेत कुल सात अवॉर्ड (Oppenheimer Gets Total Seven Awards) अपने नाम किए। (Cillian Murphy Best Actor) किलियन मर्फी बेस्ट एक्टर, क्रिस्टोफर नोलन बेस्ट डायरेक्टर बने।
'OPPENHEIMER' wins 7 total #Oscars2024 awards
▪️ Best Supporting Actor
▪️ Best Film Editing
▪️ Best Cinematography
▪️ Best Original Score
▪️ Best Actor
▪️ Best Director
▪️ Best Picture#ChristopherNolan #RobertDowneyJr #CillianMurphy pic.twitter.com/sgQru4e2HN— Harsh The Strongest Avenger (@HarshMCU) March 11, 2024
इसी फिल्म के लिए रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Robert Downey Jr) को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला। ये उनके करियर का पहला ऑस्कर है। ओपेनहाइमर ने बेस्ट फिल्म एडिटिंग, बेस्ट ओरिजिनल स्कोर और बेस्ट सिनेमेटोग्राफी कैटेगरी के अवॉर्ड (Best Cinematography Categories) भी अपने नाम किए हैं।
Cillian Murphy after winning Oscar:
"For better or for worse, we're all living in Oppenheimer's world, so I'd really like to dedicate this to the peacemakers everywhere."
Murphy's exceptional performance let #Oppenheimer win 7 oscars ❤️#Oscars2024 https://t.co/U9NCONlvee
— RanaJi🏹 (@RanaTells) March 11, 2024
‘पुअर थिंग्स’ के नाम चार ऑस्कर
वहीं, फिल्म ‘पुअर थिंग्स’ ने चार कैटेगरी में ऑस्कर अपने नाम किए हैं। फिल्म की लीड एक्ट्रेस एमा स्टोन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। ये एमा का दूसरा ऑस्कर अवॉर्ड है। इससे पहले उन्होंने 2016 में फिल्म ला ला लैंड के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता था। इसके अलावा फिल्म पुअर थिंग्स को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन, प्रोडक्शन डिजाइन और मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग कैटेगरी में भी ऑस्कर मिला है।
https://twitter.com/aguirreryan/status/1767017069432979709
‘बार्बी’ के नाम एक ऑस्कर
फिल्म बार्बी को सिर्फ एक ऑस्कर मिला है। मूवी के गाने ‘व्हाट वाज आई मेड फॉर? के लिए बिली एलिश और फिनीस ओ’कोनेल ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर जीता है।
Billie Eilish breaks an 87-year-old record for youngest person in history to win two Oscars. #Oscars pic.twitter.com/sD3VSo8EAN
— Pop Base (@PopBase) March 11, 2024
22 साल की Billie Eilish ने ऑस्कर 2024 में दूसरी बार ऑस्कर जीतकर एकेडमी अवॉर्ड्स का 87 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर ऑस्कर में सबसे कम उम्र के दो बार विजेता बनकर इतिहास रचा है। ‘व्हाट वाज आई मेड फॉर’ ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बार्बी’ का Original Soundtrack था।
Ariana Grande presenting the Best Original Song award to Billie Eilish for “What Was I Made For” (HD) #Oscars pic.twitter.com/NR86OEFrb8
— dylan ∞ ☼ (@dylanisunique) March 11, 2024

