-
Advertisement
बीजेपी का परिवार बड़ा हो गया, अब शायद हमारी जरूरत नहीं
Lok Sabha Election 2024: कुल्लू। बीजेपी ने मंडी संसदीय सीट से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को चुनावी मैदान में उतारा है। ऐसे में मंडी सीट (Mandi) से टिकट के चाहवान और बीजेपी के वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह (Maheshwar Singh) का कहना है किसी चीज का विरोध नहीं करेंगे अगर पार्टी प्रचार के लिए कहेगी तो प्रचार करेंगे। हो सकता है कि अब पार्टी को हमारे स्पोर्ट की जरूरत न हो और ऐसे ही चुनाव (Election) पूरा हो जाए।
मीडिया से बातचीत के दौरान महेश्वर सिंह ने कहा कि बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने मंडी संसदीय क्षेत्र से कंगना को लोकसभा का उम्मीदवार (Kangana Lok Sabha Candidate) बनाया है। इसके लिए वे कंगना रनौत को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व में बड़े विद्वान, बुद्धिजीवी अनुभवी लोग हैं। उन्होंने सब कुछ देखकर ही कंगना को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने सर्वे भी किया है, ऐसे में हो सकता है सर्वे में कंगना शायद हमसे आगे है और हम पीछे हैं।
यह भी पढ़े:Kangana Ranaut: लोकसभा चुनाव में पहली बार हिमाचल में लगा ग्लैमर का तड़का
पार्टी के सिद्धांतों को लेकर महेश्वर सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नेता शांता कुमार (Shanta Kumar) ने जो कहा है…वह काफी है। समय बदल गया पहले परिवार छोटा था तो छोटी बातें होती थी अबपरिवार बड़ा हो गया है। नए नेता बहुत हो गए और ऐसे में पार्टी और ज्यादा सर्वे करती है। सर्वे में जो ठीक उम्मीदवार है उसको ही टिकट देते हैं। हमें कोई गिला नहीं है। हम किसी चीज का विरोध नहीं करेंगे पार्टी अगर कहेगी चुनाव प्रचार के लिए तो स्पोर्ट करेंगे।

