-
Advertisement
Ranbir Kapoor की इस गलती के कारण गुस्सा हो गए थे ऋषि कपूर, कर दी थी पिटाई
The Great Indian Kapil Show: दर्शकों का पसंदीदा कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) इस बार टीवी की जगह OTT पर रिलीज हो गया है। शो के पहले एपिसोड में मेहमान बनकर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर-साहनी के साथ पहुंचे। तीनों ने मिलकर शो में काफी मस्ती की और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को याद किया। कपिल शर्मा के प्रीमियर एपिसोड में तीनों ने ऋषि कपूर से जुड़े किस्से शेयर किए। पिता की मौत के 4 साल बाद बेटे रणबीर ने ऋषि को लेकर कई मजेदार खुलासे किए।
पापा से डरते थे रणबीर कपूर
रणबीर ने बताया कि बचपन में वो अपने पिता से बहुत डरते थे। “पापा गुस्सैल भी थे। हमारे आस पास के लोगों में से कोई भी कुछ गलत करता था तो वो अपना आपा खो देते थे। तब उन्हें देखकर हम डर जाते थे। मुझे याद है जब मैं बच्चा था, मुझे सब्जियां खाना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता था। पापा ने एक बार मेरी तरफ देखकर सिर्फ ये कहा, सब्जियां नहीं हटानी है और मैं बहुत ज्यादा रोने लगा। उनकी आवाज से ही मैं बहुत डर जाता था। रणबीर ने आगे कहा कि मुझे एक ही बार बहुत जोर की पिटाई पड़ी थी। पापा बहुत धार्मिक थे, मुझे लगता है कि तब मैं आठ या नौ साल का था, आरके स्टूडियो की दिवाली पूजा (Diwali Pooja) पर, मैं मंदिर में चप्पल पहनकर चला गया था, तो मुझे डपली पड़ी थी।”
ओरिजिनल ट्रोल थे ऋषि कपूर
https://twitter.com/faizansarwar__/status/1774186577037598951
रणबीर कपूर ने पिता को याद करते हुए कहा ‘ऋषि कपूर ओरिजिनल ट्रोल थे। रात को दो ग्लास नींबू पानी पीने के बाद उनका पहला कॉल हमारी बुआ को जाता था। वह उनके साथ 1 घंटा बात करते और उन्हें खूब ट्रोल करते थे। कभी वो उन्हें डांटते थे तो कभी वो उनकी लापरवाही के लिए चिढ़ाते थे। मैं, मां और रिद्धिमा सिर्फ उनके साथ बैठते थे और उनकी बातें Enjoy करते थे।’
यह भी पढ़े:Allu Arjun: एक नहीं दो-दो अल्लू अर्जुन! बर्थडे से पहले एक्टर को मिला खास गिफ्ट
-मनोरंजन डेस्क
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
