-
Advertisement
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी की रस्में हुई शुरू,सेलीब्रेशन के लिए पहुंचने लगे मेहमान
Last Updated on April 13, 2022 by sintu kumar
मुंबई। बॉलीवुड पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के लिए बी-टाउन पूरी तरह तैयार है। शादी की रस्में शुरू हो गई हैं और सेलीब्रेशन के लिए मेहमान आने शुरु हो गए हैं। मुंबई के पाली हिल स्थित वास्तु अपार्टमेंट में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मेहंदी सेरेमनी शुरू हो गई है। करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और अयान मुखर्जी समेत तमाम मेहमान वास्तु अपार्टमेंट पहुंच चुके हैं। बाकी मेहमान भी धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं। लोग हमेशा से ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते थे।लगातार पहुंच रहे मेहमानों के बीच निखिल नंदा और आलिया भट्ट के भाई राहुल भट्ट भी रणबीर कपूर के घर पहुंच चुके हैं। आलिया भट्ट का ड्राइवर इस मौके पर ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ गई हैं।लेकिन शादी कब होगी इसको लेकर आधिकारिक तौर पर न भट्ट परिवार और न ही कपूर परिवार की ओर से कुछ कहा गया है।
यह भी पढ़ें:शादी से पहले रणबीर कपूर व आलिया भट्ट करने वाले हैं ये नेक काम
रणबीर की मां नीतू कपूर को मुंबई के बांद्रा इलाके में रणबीर के वास्तु आवास पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी, पोती समायरा और दामाद भरत साहनी के साथ प्री-वेडिंग उत्सव के लिए जाते देखा गया।इसके अलावा, नताशा नंदा भी नीले रंग के पारंपरिक पहनावे और मैचिंग फेसमास्क के साथ अभिनेता के आवास पर पहुंचीं। उनके पीछे उनकी बुआ रीमा जैन भी थीं, जो समारोह स्थल पर खड़े पपराजी के सामने मुस्कुराती नजर आई। वहीं रणबीर के घर के पास एक सफेद रंग की वातानुकूलित वैन भी नजर आई।वहीं तीन कपूर संपत्तियों – रणबीर के वास्तु निवास, आरके स्टूडियो और कृष्णा राज बंगले को रोशनी से सजाया गया है। बताया जा रहा है कि यह कपल गुरुवार 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएगा।
–आईएएनएस