-
Advertisement

कहानी एक ऐसे मंदिर की जिसकी रक्षा करते हैं सांप! समुद्र के बीचोंबीच है मौजूद
Unique Temple: दुनियाभर में कई ऐसे अनोखे मंदिर है जो अपनी किसी ना किसी विशेषता के कारण प्रसिद्ध है। फिर चाहे वो किसी खास बनावट के लिए हो या तो अपनी रहस्य भरी कहानियों (Mystery Stories) के लिए। दुनिया में कई सालों पुराने मंदिर मौजूद हैं, जिनके पीछे कई कहानियां (Stories) और रहस्य छिपे हुए हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक मंदिर के बारे में बताने वाले हैं जो समुद्र के बीचोंबीच बना हुआ है और उसकी रक्षा सांप करते हैं। जी हां, मुस्लिम देश इंडोनेशिया के बाली में स्थित ये एक बेहद खास मंदिर है। सागर तट पर स्थित एक बड़ी चट्टान पर ये मंदिर बना हुआ है। तनाह लोत मंदिर के नाम से ये दुनिया में प्रसिद्ध है। इस अनोखे मंदिर के बनने की कहानी भी बेहद रोचक है, जिसे जाने के बाद यकीनन आप भी हैरान रह जाएंगे।
चट्टान पर कैसे बना ये मंदिर
यह मंदिर जिस चट्टान पर टिका हुआ है, वह साल 1980 में कमजोर होकर झड़ने लगी थी, जिसके बाद मंदिर और इसके आसपास के क्षेत्र को खतरनाक घोषित कर दिया गया था। हालांकि बाद में जापानी सरकार ने इसे सुरक्षित रखने के लिए इंडोनेशिया (Indonesia) की मदद की। उसके बाद चट्टान के लगभग एक तिहाई हिस्से को कृत्रिम चट्टान से ढंका गया और फिर उसे नया रूप दिया गया। माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 15वीं सदी में निरर्थ नाम नाम पुजारी (Priest) ने कराया था। समुद्र तट के किनारे-किनारे चलते वह इस जगह पर पहुंचे थे, यहां की सुंदरता ने उनके मन को मोह लिया।
यह भी पढ़े:दुनिया का एक ऐसा द्वीप जहां एक दिन के लिए चुप हो जाता है हर शख्स
कहा जाता है कि पुजारी ने आसपास के मछुआरों से इस जगह पर समुद्र देवता का मंदिर बनाने का अनुरोध किया था। माना जाता है कि बुरी आत्माओं और बुरे लोगों से इस मंदिर की सुरक्षा मंदिर की शिला के नीचे रहने वाले विषैले सांप करते हैं। मान्यता है कि पुजारी निरर्थ ने अपनी शक्ति से एक विशाल समुद्री सांप को पैदा किया था। जो आज तक इस मंदिर की रक्षा करता है।