-
Advertisement
नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा अध्यापक, ग्रामीणों ने किया बवाल- देखें वीडियो
Teacher Reached School Drunk: सिराज। मंडी जिला के सिराज (Seraj) विधानसभा क्षेत्र की जैंशला पंचायत के राजकीय प्राथमिक पाठशाला शोबली में अध्यापक (Teacher) के शराब पीकर क्लास में पहुंचने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों द्वारा इस अध्यापक का नशे में धुत्त होकर क्लास में पहुंचने का वीडियो खूब वायरल (Viral) हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अध्यापक कलास में कुर्सी पर बैठकर नशे में धुत्त (Drunk) है और ग्रामीण बच्चों से अध्यापक के स्कूल में नशे में धुत होकर आने के बारे में पूछ रहे हैं। स्कूली बच्चे भी इस अध्यापक के नशे में स्कूल आने की बात बता रहे है। ग्रामीण वीडियो में अध्यापक के खिलाफ़ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
उधर, पंचायत प्रधान जैंशला गिरिराज ने अध्यापक के बुधवार को नशे में धुत होकर स्कूल में आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह अध्यापक कई बार स्कूल में शराब पीकर पहुंचता है। जिसके बारे में स्कूल प्रबंधन समिति ने अध्यापक द्वारा कई बार माफी मांगने का प्रस्ताव भी पास किया है। मगर यह अध्यापक अपनी कृत्यों से बाज नहीं आ रहा है। केंद्रीय मुख्य अध्यापक मोती राम ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस अध्यापक ने पहले भी माफीनामा लिखा था। अब दोबारा स्कूल में शराब पीकर पहुंचा है। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों को इस मामले के बारे में अवगत करा दिया गया है।
-संजीव कुमार
