-
Advertisement
उत्तराखंड में हादसाः शिमला के तीन लोगों की मौत, घर लौट रहे थे सभी
Accident: शिमला। उत्तराखंड में रविवार रात एक पिकअप हादसे (Accident) का शिकार हो गई है। इस हादसे में हिमाचल (Himachal) के तीन लोगों की दर्दनाक मौत (Three Died) हुई है। जबकि, एक व्यक्ति घायल (Injured) हुआ है। घायल का उपचार सिविल अस्पताल कालसी में चल रहा है। आज तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपे जाएंगे।
टौस नदी में जा गिरी गाड़ी
जानकारी के अनुसार, यह हादसा उतराखंड के हरिपुर कोटी इछाड़ी सड़क पर पेश आया है। बीती रात जब नेरवा के चार लोग पिकअप नंबर एचपी 08-ए-5397 में सवार होकर उत्तराखंड के विकासनगर से वापस घर लौट रहे थे तो अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर टौस नदी (River) में जा गिरी। सूचना मिलते ही उत्तराखंड के कालसी थाना से पुलिस और एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम ने तीनों शवों को नदी से बाहर निकाला। हादसा करीब 8 बजे हुआ बताया जा रहा है कि और रेस्क्यू ऑपरेशन रात 12 बजे तक चलता रहा।
तीनों मृतक नेरवा क्षेत्र के निवासी
तीनों मृतक जिला शिमला के नेरवा (Nerwa) क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतक की पहचान रोहित धोपटा पुत्र स्व. विपिन कुमार गांव रावतन, प्रांजल पुत्र लायक राम ढराण गांव के तौर पर हुई है, जबकि तीसरा मृत व्यक्ति नेपाली मूल का बताया जा रहा है। इस हादसे में सूचित पुत्र स्व. कान्हा सिंह कलारा गांव निवासी घायल है।
