-
Advertisement
Kullu News: पार्वती नदी में डूबने से टूरिस्ट की गई जान
Tourist Died Due To Drowning: जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी (Manikaran Valley) के जरी के पास गुजरात के एक युवक की पार्वती नदी (Parvati River) में डूबने से मौत (Death) हो गई है। बताया जा रहा है कि चौहकी नाले में तेज बहाव में यह टूरिस्ट (Tourist) बह गया था। मामला बीते दिन का है, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को नदी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की पहचान, 19 वर्षीय सोहम शाह, पुत्र हिरेन शाह निवासी गुजरात (Gujarat) के रूप में हुई है। फिलहाल, शव को कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में रखा गया है और परिजनों को पुलिस द्वारा सूचित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 80 सदस्यों का ट्रेकिंग (Trekking) दल यहां पर आया था। इन्हीं में युवक भी शामिल था, जो पैर फिसलने के कारण नदी में बह गया। मामले की पुष्टि पुष्टि एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने की है।
-तुलसी
