-
Advertisement
Himachal Tourism : बारिश के ऑरेंज अलर्ट ने डराए सैलानी, हिमाचल में घटी टूरिस्ट की संख्या
Himachal Tourism : हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों (Tourists) की आमद में कुछ कमी देखी गई है। पिछले साल मानसून (Monsoon) के सीजन में हुई आपदा की घटनाओं और आने दिनों में मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट को देखते हुए टूरिस्ट हिमाचल आने से कतराने लगे हैं। इसके चलते अब होटलों में ऑक्यूपेंसी घटकर 75 से 90 प्रतिशत पहुंच गई है।
मनाली में 80 से 90 प्रतिशत घटी ऑक्युपेंसी
मानसून के कारण मनाली में 80 से 90 प्रतिशत जबकि शिमला में 75 से 80 प्रतिशत आक्यूपेंसी कम हुई है। पर्यटकों की संख्या मानूसन के रफ्तार पकड़ने के साथ और कम हो सकती है। हालांकि कुछ पर्यटक उमस से राहत पाने के लिए भी पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। वहीं, शिमला के पर्यटन स्थालों कुफरी, नारकंडा के अलावा चायल, कसौली, धर्मशाला में पर्यटकों की संख्या 70 से 85 प्रतिशत तक बताई जा रही है। इन दिनों प्रदेश में सबसे अधिक पर्यटक रोहतांग, सोलंगनाला, लाहुल स्पीति और किन्नौर व शिमला में हैं। मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी होने और एडवाइजरी जारी होने के कारण पर्यटक कम हुए हैं।
30 जून से 2 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरैंज अलर्ट
बता दें, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 30 जून से 2 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरैंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार इस दौरान बिलासपुर, चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन जिला में भारी बारिश की संभावना है। इसके चलते मौसम विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है तथा लोगों को नदी-नालों व जलाशयों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
– संजू

