-
Advertisement
Weather Update : हिमाचल में तीन दिन ज़रा संभलकर, खूब बरसेंगे मेघ, ऑरेंज अलर्ट जारी
Orange Alert of Rain in Himachal : शिमला। हिमाचल में मानूसन (Monsoon) की दस्तक होने वाली है। ऐसे में कुछ इलाकों में जहां लोगों को गर्मी (Heat Wave) से राहत मिलने वाली है। वहीं कुछ जगह पर लोगों को पिछले मानसून से मिले जख्म याद आ रहे हैं। हिमाचल में आने वाले तीन दिन अब भारी पड़ने वाले हैं। मौसम विभाग (Weather Department) ने आने वाले तीन दिनों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert for Rain) जारी किया है वहीं लोगों से भी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
Press release for wet spell dt. 26.06.2024#ddmashimla #rainfall #himachalpradesh #pressrelease pic.twitter.com/3F1FilPgD8
— Meteorological Centre Shimla (@himachalmausam) June 26, 2024
मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Center) ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों से एहतियात बरतने की भी अपील की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) ने राज्य की ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश का अलर्ट (Alert) जारी किया है। बारिश की वजह से प्रदेश के मैदानी इलाकों में विजिबिलिटी (Visibility) भी कम रहने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) के वैज्ञानिक डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि इन दिनों प्रदेश में तापमान सामान्य चल रहे हैं। आने वाले दिनों में प्रदेश में प्री- मानसून एक्टिविटी बढ़ेगी। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। 28 जून से 30 जून तक मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। इस दौरान शिमला, सोलन, सिरमौर मंडी और कांगड़ा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में 28 जून के बाद धीरे-धीरे बारिश में बढ़ोतरी होगी। इसका असर 2 जुलाई तक रहेगा।
विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि प्रदेश में 28 जून से ही प्री-मानसून एक्टिविटी (Pre-monsoon activities) भी बढ़ने वाली है। धीरे-धीरे मानसून गतिविधि बढ़ने के बाद प्रदेश में मानसून की एंट्री होगी। हालांकि, इस बार मानसून की एंट्री कुछ देरी से हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक, इस बार प्रदेश में मानसून के दौरान सामान्य बारिश (Normal Rain) होगी। बीते साल भारी बारिश की वजह से राज्य को 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो गया था और कई लोगों की जान भी चली गई थी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को चंबा में 38.0, धर्मशाला में 33.6, कांगड़ा में 38.4, मनाली में 28.9, हमीरपुर में 39.0, ऊना में 41.4, बिलासपुर में 38.4, भुंतर में 36.4, बजौरा में 36.1, मशोबरा में 26.8, शिमला में 27.2, कुफरी में 20.7, कसौली में 30.3, सोलन में 31.4, नाहन में 35.0 और जुब्बड़हट्टी में 30.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
– संजू

