-
Advertisement
बुकिंग के बाद भी नहीं नहीं दी डिलीवरी, जोमेटो अब महिला को उम्र भर फ्री खिलाएगा मोमो
Free Momos for Life long : ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी एप्स (Food delivery Apps) को लेकर कई रोचक खबरें सामने आती रहती हैं अब एक ऐसी ही कहानी बेंगलुरु से सामने आई है जहां एक महिला को जोमेटो (Zomato) की एक गलती से फायदे में डाल दिया। दरअसल, महिला ने जोमेटो से मोमोस मंगवाए थे जोमेटो ने बुकिंग भी ले ली और महिला तक मोमो (Momos) भी नहीं पहुंचाए ऐसे में महिला ने कोर्ट (Court) का दरबाजा खटखटाया और अब महिला के हक़ में फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने जोमेटो को 60 हजार का जुर्माना लगाने के साथ ही उम्र भर फ्री में मोमो खिलाने की सजा सुनाई है।
133 रुपए के मोमो मंगवाए, हर्जाना मिला 60 हजार
मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू (Bengluru) का है। जहां की एक महिला ने 31 अगस्त 2023 को मोमोज मंगवाए। आर्डर के बाद कंफॉर्मेशन भी मिला, लेकिन कभी मोमोज डिलीवर ही नहीं हुए। महिला ने इसके लिए 133 रुपए पे किए थे। जब महिला ने अपने आर्डर से संबंधित जानकारी लेनी चाही तो उनको कोई सॉलुशन नहीं मिला। जोमैटो ने पहले 72 घंटे में मामले की जांच कर उनको अवगत कराने की बात कही थी। लेकिन, वो 72 घंटा कभी खत्म नहीं हुआ। फिर महिला ने सितंबर 2023 में जोमैटो को एक लीगल नोटिस (Legal Notice) भेजा। फिर कोर्ट में जोमैटो ने कुछ भी गलत करने से इनकार किया। हालांकि कोर्ट ने पाया कि शुरू में जोमैटो ने कहा था कि वह मामले की जांच करेगा। इससे साबित होता है कि उस ऑर्डर के साथ कुछ न कुछ गड़बड़ जरूर हुआ था। फिर मई 2024 में जोमैटो ने महिला को मोमोज के पैसे रिफंड किए। इसके बाद फिर कोर्ट ने जोमैटो पर 60 हजार का जुर्माना का जुर्माना लगा दिया। इसमें से 50 हजार रुपए शीतल को मानसिक तनाव के लिए दिए गए जबकि लीगल खर्चे के बदले 10 हजार दिए गए।
नेशनल डेस्क