-
Advertisement
सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश सीखेगी विधानसभा की कार्यप्रणाली-देखें वीडियो
CM Sukhu Wife Kamlesh Thakur : शिमला। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) की पत्नी कमलेश ठाकुर (Kamlesh Thakur) अब विधायक बन चुकी है,इसलिए सुर्खियों में रहती हैं। देहरा से जीतकर आई कमलेश ठाकुर यूं तो सीएम सुक्खू का घर संभालते-संभालते राजनीति भी सीख चुकी थी। नादौन को संभालती थी,घर-घर जाती थी,लेकिन अब तो अपने आप विधायक बन गई हैं। नई नवेली विधानसभा सदस्य है,उन्हें विधानसभा की कार्यप्रणाली सीखनी है। इसके लिए कमलेश ठाकुर का नाम भी उन विधायकों में शामिल हैं जो पहली बार जीतकर (Himachal Vidhansabha) विधानसभा पहुंचे हैं, इनके लिए विधानसभा सचिवालय ने (Training Programme) प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा है। इसके लिए 26 विधायकों का चयन किया गया। ये प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक होगा।
ई.विधान प्रणाली की जानकारी भी दी जाएगी
प्रशिक्षण के दौरान विधानसभा की कार्यप्रणाली व क्रियाकलापों से नए-नवेले विधायकों को अवगत करवाया जाएगा। विधायकों को सदन में भूमिका एवं विशेषाधिकार, प्रश्नकाल, सदन में चर्चा, विधायी कार्य और समितियों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त सदस्यों को मिलने वाली वित्तीय सुविधाओं तथा ई.विधान प्रणाली की भी जानकारी दी जाएगी। इन विधायकों को सदन में प्रस्तुत किए जाने वाले विधेयकों,चर्चा एवं पारण की जानकारी भी दी जाएगी। याद रहे हिमाचल प्रदेश विधानसभा को देश की प्रथम (E-Vidhan) ई.विधान होने का गौरव प्राप्त है।
कैप्टन रणजीत सिंह व अनुराधा भी शामिल
जिन विधायकों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया हैं उनमें कुलदीप सिंह राठौर, हरीश जनारथा, त्रिलोक जम्वाल, मलेंद्र राजन, (RS Bali) आरएस बाली, केवल सिंह पठानिया, डॉ जनक राज, नीरज नैय्यर, डीएस ठाकुर, रणवीर सिंह निक्का, (Anuradha Rana) अनुराधा राणा, भुवनेश्वर गौड़, लोकेंद्र कुमार, दीपराज, पूर्ण चंद ठाकुर, चंद्रशेखर, दलीप ठाकुर, सुरेश कुमार, कैप्टन रणजीत सिंह, सुदर्शन सिंह बबलू, विवेक शर्मा, हरदीप सिंह बावा, विनोद सुल्तानपुरी, अजय सोलंकी, कमलेश ठाकुर के अलावा आशीष शर्मा शामिल हैं।
-राहुल कुमार

