-
Advertisement
दिल्ली विधानसभा चुनाव: पांच फरवरी को वोटिंग , आठ को आएंगे नतीजे
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi vidhansabha Election) के तारीखों का ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (ECI Rajiv Kumar) ने शेड्यूल जारी करते हुए कहा कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में पांच फरवरी को वोटिंग होगी और नतीजे आठ फरवरी को आएंगे। दिल्ली में एक करोड़ 55 लाख कुल वोटर्स हैं। 83 लाख से ज्यादा पुरुष मतदाता है। 13 हजार 33 पोलिंग बूथ है।
Schedule for Single Phase #DelhiElections2025 & Bye-Elections.
🗓️Date of Poll : 05-02-2025
🗓️Date of Counting : 08-02-2025#ECI— Election Commission of India (@ECISVEEP) January 7, 2025
फुलप्रूफ डिवाइस है ईवीएम
राजीव कुमार ने शायरना अंदाज में कहा,” सब सवाल अहमियत रखते हैं जवाब तो बनता है, आदतन कलमबंद जवाब देते रहे, आज तो रू-ब-रू भी बनता है क्या पता हम कल हो न हो, आज जवाब तो बनता है” उन्होंने कहा कि हम वोटर लिस्ट और EVM पर उठ रहे सवाल का जवाब देते हैं। राजीव कुमार ने कहा कि ईवीएम में अवैध वोट डालने की संभावना नहीं है। ईवीएम फुलप्रूफ डिवाइस है। इसे मतदान के बाद सील कर दिया जाता है और इसमें वायरस नहीं जा सकता।
Proactive Disclosures – a treasure trove of ECI data!
☑️Detailed Notes & FAQs on ER, EVM and VTR released
☑️Comprehensive data sets on General Elections 2024 with nearly 100 statistical Reports released
Link: https://t.co/ZBSrqiThCp pic.twitter.com/CTzI0T1ICc
— Election Commission of India (@ECISVEEP) January 7, 2025
चुनाव आयोग पर कई तरह के आरोप लगते हैं। आरोप लगता है कि किसी विधानसभा में 50 हजार वोटर बढ़ा दिए गए। वोटर टर्नआउट 5 बजे के बाद कैसे बढ़ गया। मैं इसका जवाब देना चाहता हूं। लिस्ट से वोटर हटाने में पूरी प्रक्रिया का पालन होता है। इसके बारे में सभी को जानकारी मिल सकती है।

