-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2025/02/CM-SUKHU-8.jpg)
तंगहाली में भी Sukhu ने दिखाया जिगरा,कर दिया बड़ा ऐलान-एक क्लिक पर जान होंगे हैरान
Sukhu Govt : शिमला। तंगहाली से गुजर रही हिमाचल की सुखविंद्र सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) की अगुवाई वाली सरकार ने बडा जिगरा दिखाने का काम किया है। शिक्षा में गुणात्मक सुधारों के प्रति शुरू से गंभीर रही सुक्खू सरकार (Sukhu Govt) दस बड़े बदलाव करने जा रही है। कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही जून माह में ये बदलाव देखने को मिलेंगे। यानी सुक्खू सरकार उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार (Improvement In Higher Education) की तरफ बढ़ चुकी है। बीते जनवरी माह में शिमला में हुई बैठक में इसकी कार्य योजना तैयार की गई थी। जिसे अब लागू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
हर कॉलेज में पांच स्टूडेंट्स को निशुल्क शिक्षा
सुक्खू सरकार ने इन बदलावों के तहत निर्णय लिया है कि हर कॉलेज में पांच स्टूडेंट्स को निशुल्क शिक्षा (Five Students In Every College Given Free Education) दी जाएगी। इनका चयन कॉलेज करेंगे। इसके लिए वार्षिक आय, छात्र के दस जमा दो कक्षा के अंक सहित अन्य मानक तय किए गए हैं। इसी तरह बी-वाक बैचलर ऑफ वोकेशनल डिग्री में नए विषय शुरू किए जाएंगे। स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए कॉलेजों में बीएड डिग्री भी शुरू की जा रही है। हालांकि पहले वर्ष यह कुछ कॉलेजों में ही होगी क्योंकि इसके लिए अलग से शिक्षक नियुक्त करने पड़ेंगे। फिर इसे चरणबद्ध तरीके से सभी कॉलेजों में शुरू किया जाएगा।
कॉलेज में प्लेसमेंट सेल बनाए जाएंगे
सुक्खू की अगुवाई वाली सरकार ने ये भी निर्णय लिया है कि हर कॉलेज में प्लेसमेंट सेल (Placement Cells) बनाए जाएंगे। यह सेल औद्योगिक घरानों से संपर्क कर समय.समय पर कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन करवाएंगे ताकि युवाओं को नौकरी मिल सके। वहीं, कम छात्र संख्या वाले कॉलेज मर्ज होंगे। सरकार कॉलेजों का युक्तिकरण करेगी। इसके तहत 100 और कम छात्र संख्या वाले कॉलेजों को मर्ज करेगी। कॉलेजों का युक्तीकरण करने के साथ कुछ विषयों का भी युक्तीकरण किया जाएगा। यानी हर कॉलेज में सभी विषय नहीं होंगे। जिन विषयों में नाममात्र के दाखिले हैं उन्हें दूसरे कॉलेज में शिफ्ट कर दिया जाएगा। कॉलेजों में चार वर्षीय एकीकृत बीएड कोर्स -इंटीग्रेटेड बीएड डिग्री भी शुरू होगी।
एसीआर का फॉर्मेट बदला जाएगा
कॉलेज शिक्षकों की एसीआर का फॉर्मेट (Format of ACR of College Teachers) बदला जाएगा। कॉलेज प्रधानाचार्यों की शक्तियां बढ़ेंगी। नए व्यावसायिक कोर्स शुरू होंगे। उच्च व तकनीकी शिक्षा के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। इस तरह प्रदेश की सुक्खू सरकार उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए आगे बढ़ रही है।
-राहुल कुमार
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…