-
Advertisement
Himachal Cabinet Decisions : पेंडिंग सात पोस्ट कोड के कुल 713 पदों के रिजल्ट निकालने को मंजूरी
Himachal Cabinet Meeting Decisions : शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में आज महत्वपूर्ण फैसले हुए हैं। कैबिनेट ने पेंडिंग सात पोस्ट कोड के कुल 713 पदों के रिजल्ट निकालने को मंजूरी दी है। जिसमें पोस्ट कोड,970 962,916,977,980,971,928 पोस्ट कोड शामिल हैं। पोस्ट कोड 928 के तहत 66 स्टेनो टाइपिस्ट का परिणाम जारी करने व पोस्ट कोड 962 के तहत सचिवालय लिपिक के 82 पदों का भर्ती परिणाम जारी करने की भी मंजूरी दी। इसके साथ ही पोस्ट कोड 980 के तहत ड्राइंग टीचर भर्ती परीक्षा का परिणाम भी घोषित करने की मंजूरी दे दी है।
यह भी पढ़ें- 10 मार्च से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र, सीएम सुक्खू 17 को पेश करेंगे बजट
-राहुल कुमार

