-
Advertisement
हिमाचल में इन IAS अधिकारियों को दिया अतिरिक्त कार्यभार, सुधा देवी होंगी शिक्षा सचिव
Himachal News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने कई IAS अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। राज्य सरकार के पांच IAS अधिकारी आरडी नज़ीम , राकेश कंवर, कदम संदीप वसंत, सुदेश कुमार मोख्टा और संदीप कुमार छुट्टी और ट्रेनिंग पर हैं। इसी के चलते सरकार ने इन सभी अधिकारियों के विभागों का अतिरिक्त प्रभार अन्य अधिकारियों को आबंटित किया गया है।
डॉ. अभिषेक जैन सीएम के सचिव
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से जारी निर्देश के अनुसार डॉ. अभिषेक जैन को सीएम के सचिव का भी कार्यभार दिया गया है। एम. सुधा देवी को शिक्षा, MPP & पावर और NCES का अतिरिक्त दायित्व भी मिला है।सी. पॉलरासू को खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।रितेश चौहान अब परिवहन और उद्योग विभाग भी देखना होगा।
राकेश प्रजापति स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के एमडी
राजेश शर्मा को SAD, SWD और संसदीय कार्य विभाग, राखिल काहलों को
I&PR, LAC, तकनीकी शिक्षा, JSV और शिमला मंडलायुक्त का कार्यभार सौंपा गया है। डॉ. ऋचा वर्मा को HPMC, HP AgroIndustries और Agro Packaging Corporation की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि राकेश कुमार प्रजापति को हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड का एमडी नियुक्त किया गया है।
संजू

