-
Advertisement
हिमाचल में अस्थियां ही हो गई चोरी,विसर्जन की तैयारी में था शोकाकुल परिवार-फिर जो हुआ देखें वीडियो
Women’s Ashes Stolen In Himachal : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के चंबाघाट श्मशानघाट से सामने आई एक झकझोर देने वाली घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां श्मशानघाट में बने अस्थि लॉकर से एक मृत महिला की अस्थियां चोरी का मामला सामने आया है, जिससे परिजनों का दर्द एक बार फिर ताजा हो गया। जानकारी के अनुसार सोलन नगर निगम के वार्ड नंबर-5 में रहने वाली एक महिला का करीब 10 दिन पहले निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के बाद परिजनों ने विधि-विधान के अनुसार अस्थियों को हरिद्वार ले जाकर विसर्जन करने के लिए चंबाघाट श्मशानघाट के अस्थि लॉकर में सुरक्षित रखा था। लेकिन जब परिजन आज सुबह अस्थियां लेने श्मशानघाट पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। लॉकर का ताला टूटा हुआ था और भीतर रखी अस्थियां, साथ ही पूजा में उपयोग होने वाली थाली और लोटा भी गायब थे। अपने प्रिय की अंतिम निशानी इस तरह लुप्त देखकर परिजन फूट-फूटकर रो पड़े।
सोलन जिले के चंबाघाट श्मशानघाट में बने अस्थि लॉकर से एक मृत महिला की अस्थियां चोरी हो जाने का मामला सामने आया है।अंतिम संस्कार के बाद परिजनों ने अस्थियों को श्मशानघाट के लॉकर में सुरक्षित रखा था।#WomansAshes #Locker #Crematorium #Solan #CremationRituals pic.twitter.com/g92aenLMRG
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) December 25, 2025
दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की
परिजनों का कहना है कि जिन अस्थियों को पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ गंगा में प्रवाहित किया जाना था, उनका इस तरह चोरी हो जाना उनके लिए असहनीय पीड़ा है। मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। यह घटना इसलिए भी ज्यादा गंभीर है क्योंकि चंबाघाट श्मशानघाट पहले भी विवादों में रहा है। इससे पहले यहीं एक जीवित महिला का मृत्यु प्रमाण पत्र बनने का मामला सामने आया था। वहीं लॉकडाउन के दौरान एक परिवार को किसी अन्य व्यक्ति का शव सौंप देने की बड़ी चूक भी इसी श्मशानघाट से जुड़ी रही, जिसका खुलासा दाहसंस्कार के समय हुआ था।
लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने श्मशानघाट की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
नरेंद्र
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
