-
Advertisement
हिमाचल में जमीन के बेनामी सौदों की SIT करेगी जांच, सीएम बोले-दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Himachal Vidhansabha: हिमाचल विधानसभा बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। प्रश्नकाल के दौरान बेनामी जमीन सौदों का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। गगरेट के विधायक राकेश कालिया के सवाल के जवाब में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट कहा कि गगरेट से जुड़े बेनामी जमीन सौदों में शामिल गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मामले की गहन जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित करने की घोषणा की।
गग्गल एयरपोर्ट के आसपास बेनामी जमीन खरीदी जा रही
इससे पहले गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने सवाल पूछा था कि गगल हवाई अड्डे के भूमि अधिग्रहण के लिए कितने लोगों को कितनी धनराशि का मुआवजा दिया गया है। कालिया ने कहा कि उत्तराखंड से सेवानिवृत्त मुख्य सचिव जमीनों के बेनामी सौदे कर रहे हैं। पहले गगरेट और अब गग्गल एयरपोर्ट के आसपास बेनामी जमीन खरीदी जा रही है। विधायक राकेश कालिया ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड के एक रिटायर्ड मुख्य सचिव बेनामी जमीन सौदों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पहले गगरेट और अब गग्गल एयरपोर्ट के आसपास बड़े पैमाने पर बेनामी लेनदेन हो रहे हैं।
8 लाख रुपये के फ्रॉड की एफआईआर दर्ज
कालिया ने यह भी आरोप लगाया कि इसी रिटायर्ड अधिकारी की सरकार गिराने की कोशिशों में भी भूमिका रही है। गगरेट में 8 लाख रुपये के फ्रॉड की एक एफआईआर दर्ज है, इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए। सीएम ने कहा कि पूरे मामले में एसआईटी की जांच के बाद कड़ी कार्रवाई होगी, मामले से जुड़े तथ्यों की कॉपी मुझे और डीजीपी को सौंप दें।
संजू चौधरी
