-
Advertisement
ऊंट अपनी मालकिन को दे बैठा दिल-दबोच कर जताने लगा प्यार,निकाल दी महिला की जा#न
Camel Attempted To Mate With Woman : जानवरों को लोग घर पर अपने पारिवारिक सदस्य के तौर पर रख तो लेते हैं पर कई बार वह ऐसा कर जाते हैं कि जिसका बडा खामियाजा भुगतना पडता है। अभी भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है जो दिल दहलाने वाला है। ऑस्ट्रेलिया में एक महिला को उसके पति ने 60वें जन्मदिन पर पालतू ऊंट गिफ्ट किया था, लेकिन उसे क्या पता था कि वो अपनी पत्नी को मौत गिफ्ट कर रहा है। गिफ्ट किए जाने के मात्र 10 महीने बाद ही वह ऊंट अपनी मालकिन के प्रति इतना आकर्षित हो गया कि उसने प्यार जताने के चक्कर में महिला को कुचल दिया। जब महिला की बॉडी मिली तो उसकी बेटी ने बताया कि ऊंट उसकी मां के साथ संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। ऊंट के बॉडी के वजन से महिला की जान चली गई।
पति ने 60वें जन्मदिन पर किया था गिफ्ट
दिल-दहलाने वाली ये घटना यूं तो वर्ष 2007 की है लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल होकर चर्चा का विषय बनी हुई है। पीड़िता का नाम पाम वीवर बताया जा रहा है, वो क्वींसलैंड के मिचेल इलाके में अपने पति नोएल और परिवार के साथ रहती थी। पाम को जानवरों से बहुत लगाव था, उसके पति ने सोचा कि 60वें जन्मदिन पर एक खास गिफ्ट देकर उसे खुश किया जाए। इस तरह पति युवा ऊंट घर ले आया, लेकिन कुछ ही महीनों बाद जब शाम को पाम की बेटी डिनर तैयार कर रही थी। उसी दौरान उसने बाहर बगीचे में अजीब नजारा देखा। करीब दस महीने का युवा नर ऊंट, जिसका वजन करीब 150 किलो था। ऊंट ने महिला को जमीन पर गिरा दिया था और फिर उसके शरीर पर लेट गया। पुलिस के अनुसार ऊंट का मेटिंग बिहेवियर दिखा रहा था। उसने महिला को दबोच रखा था और उसका एक पैर का निशान महिला के चेहरे पर और एक हाथ पर साफ दिख रहा था।
ऊंट ने महिला से संबंध बनाने की कोशिश की
ये सब देख परिवार वाले दौड़े, लेकिन तब तक पाम की मौत हो चुकी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि ऊंट ने महिला से संबंध बनाने की कोशिश की। ऊंट का भारी शरीर महिला के सीने पर आ गया जिससे सांस लेना बंद हो गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ग्रेगरी मिचेल ने बताया कि ऊंट ने पहले भी परिवार के पालतू बकरी पर इसी तरह चढ़ने की कोशिश की थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि महिला को पहले दिल का दौरा पड़ा हो, लेकिन मुख्य कारण ऊंट का वजन ही माना जा रहा है।
-पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

