-
Advertisement
हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा: चंबा में खाई में गिरी गाड़ी, गुजरात के छह पर्यटकों की मौ#त
Himachal Accident: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ओर तेज तूफान के बीच चंबा जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। चंबा के तहत भटियात के ककीरा में गुजरात के पर्यटकों की टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त होने से 6 पर्यटकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार बुरी तरह से घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिया गया। जिसमें से तीन पर्यटकों को प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।
9 पर्यटक थे टेंपो ट्रैवलर में सवार
गुजरात के 9 पर्यटक टेंपो ट्रैवलर में सवार हो कर जा रहे थे। सुबह तीन बजे के करीब बारिश ओर तेज तूफान के बीच टेंपो ट्रैवलरककीरा में हादसे का शिकार हो गया। 6 पर्यटकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार बुरी तरह से घायल हैं। घायलों में तीन पर्यटकों को प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गई। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

