-
Advertisement
Manali | Tourism | TrafficRules
पर्यटन नगरी मनाली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पहाड़ों पर मस्ती के नाम पर उत्तर प्रदेश के कुछ पर्यटकों ने अपनी जान को भारी जोखिम में डाल दिया। जरा इस वीडियो को देखिए… सहारनपुर के रहने वाले अनिल कुमार की इस गाड़ी में एक-दो नहीं, बल्कि पूरे पांच बच्चे चलती गाड़ी की सनरूफ और खिड़कियों से बाहर लटक रहे हैं। घुमावदार और पहाड़ी रास्तों पर यह लापरवाही एक बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए गाड़ी के मालिक का 3500 रुपये का ऑनलाइन चालान काट दिया है। घूमने जाएं, लेकिन ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखकर अपनी और दूसरों की जान खतरे में न डालें।

