-
Advertisement
बीजेपी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा; वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष , स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव का जिम्मा
BJP New Team:बीजेपी में लगभग 7 महीने के लंबे इंतजार के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी गई है। नई कार्यकारिणी में कई दिग्गज नेताओं पर दोबारा भरोसा जताया गया है, जबकि कई नए चेहरों को मौका देकर बड़े बदलाव भी किए गए हैं। संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाते हुए इस बार 10 महिला नेताओं को नई टीम में शामिल किया गया है।
वसुंधरा राजे बनीं उपाध्यक्ष, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष
राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को नई टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, बड़ा फेरबदल करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राजेश अग्रवाल की जगह बीजेपी का नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ राजेश मंगल को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। बीएल संतोष को संगठन में उनके अनुभव को देखते हुए पहले की तरह ही संगठन महासचिव के पद पर बरकरार रखा गया है। इसके अलावा, अनिल बलूनी भी पहले की तरह मीडिया इंचार्ज का पद संभालते रहेंगे, जबकि तरुण चुग को मुख्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मध्य प्रदेश बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष बीडी शर्मा को पार्टी की सभी इकाइयों का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
अमित मालवीय की छुट्टी, दीपक महस्के बने सोशल मीडिया प्रभारी
संगठन के सबसे प्रमुख बदलावों में से एक आईटी सेल में देखने को मिला है। लंबे समय से बीजेपी के आईटी सेल हेड का जिम्मा संभाल रहे अमित मालवीय की नई टीम से छुट्टी हो गई है। उनकी जगह अब दीपक महस्के को सोशल मीडिया का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
8 महासचिवों और 13 उपाध्यक्षों की लिस्ट
नितिन नबीन की नई कार्यकारिणी में 8 महासचिव और 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं:
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: वसुंधरा राजे, राम माधव, तीरथ सिंह रावत, बैजयंत जय पांड्या, रेखा वर्मा, डी. पुरंदेश्वरी, भारती पवार, मनप्रीत बादल, वी. नरेंद्र भाई दोषी, लाल सिंह आर्या, एम. नागराज, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर।
राष्ट्रीय महासचिव: सुनील बंसल, विनोद तावड़े, बिप्लब देव, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया।
संगठन महासचिव: बी. एल. संतोष | सह-संगठन महासचिव: सौदान सिंह, शिवप्रकाश।
राष्ट्रीय सचिव: कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, भोला सिंह, प्रदीप वर्मा, जगदीश पटेल, संदीप पाठक, फेंगनोन कोनयाक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, एम. वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, स्वदेश सिंह, मृगांका देब वर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश।
मोर्चों के नए अध्यक्षों की घोषणा
बीजेपी ने अपने विभिन्न अग्रिम संगठनों (मोर्चों) के अध्यक्षों के नामों का भी ऐलान कर दिया है:
युवा मोर्चा: हेमांग जोशी
महिला मोर्चा: रूप चौधरी
किसान मोर्चा: बंसीलाल गुर्जर
ओबीसी मोर्चा: अमरपाल मौर्य
एससी मोर्चा: शिवेश राम
एसटी मोर्चा: मन्नालाल रावत
अल्पसंख्यक मोर्चा: कुंवर बासित अली
पंकज शर्मा
