-
Advertisement
रेडियोग्राफर परीक्षा का परिणाम घोषित, 105 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; 15 से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
HPRCA:हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) हमीरपुर ने रेडियोग्राफर (जॉब ट्रेनी) पोस्ट कोड-26009 का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा कुल 58 पदों के लिए 19 अगस्त 2026 को आयोजित की गई कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (CBT) के आधार पर 105 अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस भर्ती परीक्षा के लिए आयोग को कुल 337 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 302 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 35 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
पद और वर्गवार विवरण (कुल 58 पद):
अनारक्षित (General Unreserved): 20 पद
सामान्य EWS: 08 पद
सामान्य WESM: 04 पद
OBC (सामान्य): 06 पद
OBC (BPL): 04 पद
SC (सामान्य): 08 पद
SC (BPL): 03 पद
SC (WESM): 01 पद
SC (WFF): 01 पद
ST (सामान्य): 02 पद
ST (BPL): 01 पद
15 सितंबर से आयोग परिसर में होगा दस्तावेज सत्यापन
शॉर्टलिस्ट किए गए सभी 105 अभ्यर्थियों की पात्रता संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन 15 सितंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे से हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर के कार्यालय परिसर में शुरू होगा। दस्तावेज सत्यापन का पूरा विस्तृत शेड्यूल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द अपलोड कर दिया जाएगा।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश:
अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल (Original) शैक्षणिक व पात्रता दस्तावेज साथ लाने होंगे।
सभी मूल दस्तावेजों की दो-दो स्वप्रमाणित (Self-attested) फोटोकॉपी का सेट अनिवार्य है।
एक वैध पहचान पत्र (Photo ID) और डाउनलोड किए गए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की कॉपी लाना आवश्यक है।
अनुपस्थित रहने पर नहीं मिलेगा दूसरा मौका
राज्य चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि पर दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित रहने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा। आयोग ऐसे किसी भी अभ्यर्थी को सत्यापन के लिए दोबारा अतिरिक्त अवसर या समय नहीं देगा।
रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
अशोक राणा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
