- Advertisement -
ऊना/चंबा। कोरोना (Corona) पॉजिटिव के दो नए मामले सामने आए हैं। यह मामले ऊना और चंबा जिला में सामने आए हैं। चंबा जिला के पीयूरा में 24 मई को नोएडा से लौटा 24 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक होम क्वारंटाइन में था। ऊना जिला में हरोली उपमंडल के नंगल खुर्द का रहने वाला 75 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित पाया गया है। बुजुर्ग 30 मई को महाराष्ट्र (Maharashtra) से लौटा था। होम क्वारंटाइन में था। कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग को कोविड केयर सेंटर खड्ड शिफ्ट किया जा रहा है। इस मामले के साथ ऊना जिला में कुल आंकड़ा 41 हो गया है। 16 एक्टिव केस हैं। अब तक 25 मरीज ठीक हुए हैं। हिमाचल में आंकड़ा 391 पहुंच गया है। 199 एक्टिव केस हो गए हैं। अब तक 187 मरीज ठीक हुए हैं। 5 की जान गई है।
बता दें कि ऊना (Una) से जांच को 70 सैंपल भेजे थे। इसमें एक पॉजिटिव और 67 नेगेटिव आए हैं। 2 सैंपल रिजेक्ट हुए हैं। हिमाचल में आज कोरोना पॉजिटिव के 8 नए मामले आ चुके हैं। इसमें कांगड़ा में तीन, हमीरपुर में दो, शिमला, चंबा और ऊना से एक-एक मामला सामने आया है। साथ ही आज अब तक 8 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसमें हमीरपुर के 6 और कांगड़ा के दो मरीज शामिल हैं।
- Advertisement -