-
Advertisement
यहां लगता है किताबों का लंगर, अपनी जरूरत के अनुसार ले सकते हैं Books
फरीदकोट। पंजाब (Punjab)में लगने वाले खाने के लिए लंगर के बारे में तो आपने सुना ही होगा लेकिन, आप ने कभी किताबों के लंगर को बारे में सुना है। जी हां, पंजाब के फरीदकोट (Faridkot) में खाने के अलावा किताबों (Books)का लंगर भी लगता है। किताबों का यह लंगर भारत भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस लंगर में स्कूली बच्चे अपनी पसंद की किताबें ले सकते हैं। इस लंगर को ‘तेरा-तेरा’ संस्था ने लगाया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
तेरा-तेरा’ संस्था ने इस ‘पेड़ बचाओ, पानी बचाओ’ और ‘कागज बचाओ’ के उद्देश्य से एक स्कूल के बाहर ये स्टॉल लगाया है जहां से स्कूली बच्चे अपनी जरूरत के अनुसार किताबें ले सकते हैं। इस लंगर में स्कूली बच्चों के लिए हर कक्षा की किताबें उपलब्ध हैं। ये किताबें संस्था के मेंबर पैसों से नहीं खरीदते बल्कि स्कूल के बच्चे किसी भी कक्षा से पास होकर अपनी पुरानी किताबों का सेट इस स्टॉल में जमा करवा जाते हैं और नई कक्षा का किताबों का सेट यहां से ले जाते है। यह स्टॉल यहां दूसरी बार लगाया गया है। जिसमें हजारों स्कूली बच्चे किताबों के एक्सचेंज का फायदा ले रहे हैं। किताबों के अलावा यहां एक और पहल की गई है जिसके तहत जिस बच्चे को उसकी स्कूल ड्रेस (School Dress) छोटी हो जाती है वह उसे यहां छोड़ जाता है ताकि उसे जरूरतमंद बच्चों के लिए उपयोग में लाया जा सके।
