-
Advertisement
पिता ने बेटी को 1100 रुपए में खरीद कर गिफ्ट किया था बक्सा, दस लाख में बिका
Last Updated on August 10, 2022 by Deepak
किस्मत कब पलट जाए पता नहीं होता और जिस चीज को आप साधारण समझ कर यूं ही दरकिनार (bypassed) कर रहे हैं पता नहीं वक्त आने पर वह इतनी अनमोल हो जाए कि वह लाखों और करोड़ों में बिके। कई बार हम कई चीजों को ऐसे बेकार समझते हैं और उसकी कद्र नहीं करते। मगर वक्त आने पर पता चलता है कि यह तो बहुत ही मूल्यवान (valuable) थी। यही बात एक शख्स के साथ हुई। उसने लगभग 40 वर्ष पहले 1100 रुपए का बक्सा खरीद कर अपनी बेटी को गिफ्ट किया था। बेटी के घर में कई सालों तक यह बक्सा यूं ही पड़ा धूल फांकता रहा। वह भी उसे एक मामूली बक्सा मानकर ही चल रही थी। इसलिए उसने इस बक्से पर कभी इतना ध्यान ही नहीं दिया।
यह भी पढ़ें: 17 गोलियां लगने के बाद भी नहीं मानी थी हार, तबाह कर दिए थे दुश्मन के बंकर
मगर बेटी को जब यह पता चला कि वह जिस बक्से को एक मामूली बक्सा (a small box) समझती आ रही है वह एक मामूली बक्सा नहीं है बल्कि बहुत बहुमूल्य है और उसकी कीमत लाखों में तो वह हैरान रह गई। यह बक्सा दस लाख में बिका जो 40 साल पहले मात्र 1100 रुपए में खरीदा था। दरअसल यह बक्सा एक दुर्लभ बक्सा है। यह बक्सा लॉयस वाइटन कंपनी का है। जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति ने सन 1984 में यह बक्सा लंदन के टिृवकेनहैन के पास स्थित सेंट मार्गरेट्स पास स्थित ब्रिक-ए-ब्रैक दुकान से मात्र 1100 रुपए में खरीद कर अपनी बेटी को दे दिया था। बेटी इस बक्से में कपड़ों को रखती आ रही थी। यह बक्सा करीब 100 साल पुराना है। इसे एंटीक पीस श्रेणी में रखा गया है। इस संबंध में मेलिसा ने एक टीवी रिपोर्ट में बताया कि मैंने इस बक्से को एक एंटीक रोड शो (Antique Road Show) में ले जाने का फैसला लिया। मगर वहां पहुंची तो इसकी कीमत जानकर दंग रह गई। जिसे वह मामूली समझ रही थी वह तो आसाधारण निकला। इस बक्से की जब नीलामी हुई तो इसकी कीमत दस लाख रुपए लगी।