-
Advertisement

स्ट्रीट वेंडर्स की समस्याओं के समाधान को बनेगी कैबिनेट सब-कमेटी
Cabinet Sub-committee for Street Vendors: हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र( Monsoon session of Himachal vidhansabha) के अंतिम दिन सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने सदन में कहा हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स की समस्याओं का हल निकालने के लिए एक कैबिनेट सब कमेटी बनाई जाएगी। विधानसभा सदस्य तहबाजारी को लेकर कानून बनाने की मांग कर रहे हैं। सीएम सुक्खू ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी (Street Vendor Policy) को अमलीजामा पहनाया जाए,इसको लेकर कमेटी बनाई जा रही है। उनसे मंत्री और विधायक मिले थे। इस बारे में चर्चा की गई कि बाहर के लोगों ने किस प्रकार हिमाचल प्रदेश में आना है और तहबाजारी के लिए जगह दी जाए। हिमाचल प्रदेश शांतिप्रिय प्रदेश है। हिमाचल की संस्कृति सबका सम्मान करने की रही है, लेकिन कानून व्यवस्था(Law and order) को खराब नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए सख्त कदम उठाएंगे।
मुद्दा कहीं से कहीं पहुंच गया है- बोले हरीश जनारथा
विधायक हरीश जनारथा( MLA Harish Janartha) ने कहा कि कल के लिए बंद की कॉल है। यह मुद्दा कहीं से कहीं पहुंच गया है। यह सांप्रदायिक हो गया है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। लोगों में डर का माहौल है। माहौल शांत होना चाहिए। कोई भी प्रवासी यहां आए, उसका सत्यापन हो। वेंडिंग जोन बनाए जाएं। इसके बाद ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह अपनी बात कहने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से अनुमति मांगते रहे तो उन्हें अनुमति नहीं देते हुए स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि मंत्री व्यवस्था का प्रश्न नहीं उठा सकते हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा- मामला गंभीर होता जा रहा है
इस पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर(Leader of Opposition Jai Ram Thakur) ने कहा कि यह मामला गंभीर होता जा रहा है। यह शिमला ही नहीं, पूरे हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था का मुद्दा भी बन सकता है। यहां आने के लिए कोई रोक नहीं है। पर बड़ी तादाद में लोगों का यहां आना और जिनकी पृष्ठभूमि भी पता ना हो, उसके बारे में वेरिफिकेशन (Verification)की जरूरत है। बोलने में भी एहतियात बरतना चाहिए। वर्तमान विषय हिमाचल प्रदेश के एक बड़े वर्ग की भावनाओं से जुड़ गया है। इसे हल्के में ना लिया जाए। संजौली में प्रदर्शन करने के लिए लोग अपने आप निकले हैं, उनका कोई नेता नहीं है. इसलिए इस मामले को अलग से देखने की जरूरत है।
संजू चौधरी