-
Advertisement
खाई में गिरी गाड़ी
Last Updated on January 14, 2020 by Deepak
चंबा। जिले के भट्टियात उपमंडल मुख्यालय चुवाड़ी से कैंथली जाने वाले मार्ग पर हुए एक हादसे में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार उक्त वाहन का चालक सवारियां छोड़ कर वापस चुवाड़ी लौट रहा था। देर रात लौटते हुए धुंध के चलते अनियंत्रित होकर यह वाहन काफी दूर खाई में जा गिरा। गनीमत यह रही कि चालक गिरते हुए वाहन से निकल गया। पुलिस में हादसे को लेकर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।