-
Advertisement
नागिन-3 के एक्टर पर्ल ने किया ये घिनौना काम, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
Last Updated on June 5, 2021 by saroj patrwal
मुंबई। टीवी सीरियल नागिन-3 के एक्टर पर्ल वी पुरी ( Pearl V Puri) के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। मुंबई के वालिव पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया है। पीड़िता ने कहा कि पहले उसके साथ कार में रेप किया गया और फिर उसके साथ इसे बार-बार दोहराया गया। पर्ल को POCSO एक्ट के तहत नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में अरेस्ट (Arrest) किया गया है। एक्टर को वालिव पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है और उनसे पूछताछ चल रही है। इस मामले में अंबोली पुलिस ने भी मदद की है।
यह भी पढ़ें: भाबी जी फेम सौम्या टंडन पर फर्जी आईडी बना वैक्सीन लेने का आरोप, एक्ट्रेस ने दी सफाई
पर्ल ने नागिन 3 के अलावा दूसरे कई टीवी सीरियल भी किए हैं। उनको दिल की नजर से खूबसूरत, फिर भी ना माने बदतमीज दिल, मेरी सासू मां, नागार्जुन एक योद्धा, बेपनाह प्यार और ब्रह्मराक्षस 2 में देखा गया था। पर्ल बिग बॉस 12 और 13 में बतौर गेस्ट भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा किचन चैंपियन 5 और खतरा खतरा खतरा जैसे रियलिटी शोज में भी पर्ल दिखाई दिए थे। इसके अलावा पर्ल अपने रिलेशन को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ समय पहले करिश्मा तन्ना के साथ उनका रिश्ता काफी चर्चा में था। दोनों कुछ साल तक साथ में थे लेकिन फिर उनके बीच अनबन हो गई और दोनों ने अपने रोमांटिक रिलेशन को वहीं खत्म कर दिया। हालांकि अभी भी दोनों के बीच दोस्ती है।