-
Advertisement
#Polio को जड़ से मिटाने के लिए दौड़ा कांगड़ा, SDM भी बने साइकिल रैली का हिस्सा
कांगड़ा। रोटरी क्लब कांगड़ा की ओर से पोलियो को जड़ से खत्म करने के लिए गुरुवार सुबह सात बजे कांगड़ा में एक साइकिल रैली (Bicycle rally) का आयोजन किया। कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए रैली को कांगड़ा के एसडीएम अभिषेक वर्मा (SDM Abhishek Verma) ने हरी झंडी देकर रवाना किया। लगभग 50 लोगों ने इस रैली में भाग लिया और एसडीएम अभिषेक वर्मा ने खुद भी इस रैली में हिस्सा लेकर पोलियो को मिटाने का संदेश दिया। रैली गुप्तगंगा मार्ग से होते हुई टांडा तथा कच्छियारी से वापस तहसील चौक पर पहुंची।
यह भी पढ़ें: शिमलाः वन्य प्राणी सप्ताह का आगाज, हरी झंडी दिखाकर रवाना की साइकिल रैली
रैली आरंभ होने से पूर्व एसडीएम ने पौधरोपण किया साथ ही उन्होंने पोलियो को जड़ से मिटाने का आह्वान किया। वहीं रोटरी के डॉक्टर संदीप महाजन ने बताया भारत देश में पोलियो पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। पोलियो वायरस से अभी भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। इसलिये पोलियो वैक्सीन (Polio vaccine) का चक्र टूटना नहीं चाहिए। इस अवसर पर रोटरी कल्ब के सदस्यों के अलावा प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ गुरदर्शन गुप्ता, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय भारद्वाज, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विवेक करोल, योग गुरु रणजीत सिंह, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मुकुल, डॉक्टर वीके महाजन, सुशांत भसीन, रोटरी प्रधान सुनील डोगरा, विनोद शर्मा, मुनीष त्रिवेदी सहित कई मौजूद थे।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


