-
Advertisement
इस लड़की ने इतनी खूबसूरती से गाया Lata Mangeshkar का गाना, फिदा हुए Chef Vikas Khanna
भले ही जमाना फॉरवर्ड हो गया हो लेकिन पुराने गानों का दौर कभी खत्म नहीं होगा। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और मोहम्मद रफी (Mohammad Rafi) का गाना ‘अभी न जाओ छोड़कर…’ आज भी कई लोगों का फेवरेट होगा। आज भी लोगों की जुबान पर है। 1961 में आई फिल्म ‘हम दोनों’ में यह गाना था। यह गाना इतना फेमस हुआ कि आज भी लोग इसको सुनते और गुनगुनाते हैं। एक लड़की ने इस गाने को इतने सुरीले अंदाज में गाया कि वो कुछ ही घंटे में इंटरनेट सेंसेशन बन गई। मशहूर शेफ विकास खन्ना (Chef Vikas Khanna) को भी उनके द्वारा गया गीत काफी पसंद आया।
https://twitter.com/dreamzdotcom/status/1282389293122510848
पौशाली नाम की लड़की ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया जिसको शेफ विकास खन्ना ने रि-ट्वीट किया। वीडियो शेयर करते हुए पौशाली ने कैप्शन में लिखा, ‘जब तक मैं इस गाने को गा नहीं लेती, सो नहीं पाउंगी। क्या मैं पूरा गाना गाऊं?’ पौशाली ने एक मिनट का वीडियो (Video) पोस्ट किया, जहां उन्होंने सुर लगाकर यह गाना गया। इस क्लिप को 13 जुलाई को शेयर किया गया था। 15 जुलाई को शेफ विकास खन्ना ने इस वीडियो को पोस्ट किया, साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘नाइटएंजिल, पूरा गाना सुनाएं, जनता की डिमांड है।’ इस वीडियो के अब तक 80 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं, साथ ही 400 से ज्यादा लाइक्स और कई रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। विकास खन्ना से तारीफ मिलने के बाद पौशाली ने रिप्लाई किया और उनका शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, ‘तारीफ के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। जरूर मैं पूरा गाना गाउंगी।’ लोगों को भी गाना खूब पसंद आया। लोगों ने लिखा कि आपकी आवाज लता मंगेशकर से काफी मिलती है, आप उनकी तरह ही गाती हैं।
