-
Advertisement
हिमाचल: कर्ज से परेशान व्यक्ति ने पेड़ से लगाया फंदा, पीएम रिपोर्ट खोलेग मौत का राज
Last Updated on November 17, 2022 by sintu kumar
सोलन। हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी (Baddi) में कर्ज से तंग आकर एक व्यक्ति ने मौत को गले लगा लिया। व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। व्यक्ति चुन्नी लाल बिहार (Bihar) का रहने वाला था और अपने परिवार के साथ चनाल माजरा में किराये के कमरे में रहता था। चुन्नी लाल राजमिस्त्री का काम करता था। बताया जा रहा है कि चुन्नी लाल ने बीती रात को अपने परिवार को फोन कर बताया था कि वह लेंटल डालने जा रहा है और घर देर से पहुंचेगा। चुन्नी लाल के परिजन रात भर उसका इंतजार करते रहे, लेकिन वह रात भर घर नहीं आया।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: फंदे पर लटकती मिली दो महिलाएं, नाले में मिले व्यक्ति के शव ने मचाई दहशत
इसी बीच आज यानी गुरुवार सुबह गांव के ही एक जामुन के पेड़ के पास लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ सिविल अस्पताल (Nalagarh Civil Hospital) भेजा। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही असल कारणों का खुलासा होगा। वहीं चुन्नीलाल के ससुर मुन्नीलाल ने बताया कि चुन्नीलाल मिस्त्री का काम करता था और उसके सात बच्चे हैं जिनमें 6 बेटी और एक बेटा शामिल है। उन्होंने बताया कि वह काफी समय से कर्ज (Loan) को लेकर परेशान था और इसी परेशानी के चलते उसने पेड़ से लटककर फंदा लगा लिया।