-
Advertisement
सोलन में लेंटर से गिरकर महिला की गई जान, ऊना में व्यक्ति ने की आत्महत्या
Last Updated on October 23, 2022 by Vishal Rana
सोलन / ऊना। हिमाचल में दिवाली (Diwali) से पहले दो घरों में मातम छा गया। इन दो घरों में दो लोगों की मौत (Death) हो गई। मामले सोलन (Solan) और ऊना जिला से सामने आए हैं। पहला मामला सोलन के अर्की से सामने आया है। यहां एक महिला की लेंटर से गिरकर मौत हो गई। यह महिला कुछ दिन पहले लेंटर से गिर गई थी। महिला को गंभीर हालत में आईजीएमसी (IGMC) रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान मालती देवी पत्नी स्व मनसा राम निवासी गांव जलाणा पलोग (65) साल के रूप में हुई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल स्कूटी सवार ने राहगीर को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान
वहीं दूसरा मामला ऊना (Una) के अंब से सामने सामने आया है। यहां एक 33 वर्षीय प्रवासी मजदूर ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि स्तोथर गांव में (33) वर्षीय प्रवासी मजदूर ने फंदा लगा लिया। मृतक व्यक्ति की शिनाख्त हरविंदर पुत्र शिवराम निवासी जिला हरदोई उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हरविंद्र पिछले काफी समय से अपने परिवार के साथ यहां रहकर मेहनत मजदूरी का काम कर रहा था। बीती रात घर के पास जामुन के पेड़ से उसने फंदा (Suicide) लगा लिया। गांव के प्रधान ने इसकी जानकारी पुलिस थाना अंब में दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी।