-
Advertisement
पत्नी से हुआ झगड़ा, तो गुस्सा शांत करने 450KM पैदल निकल पड़े पतिदेव
पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी नोंक-झोंक तो होती रहती है। जाहिर सी बात है जब बहस होगी तो दोनों में से किसी न किसी को गुस्सा भी आएगा। अकसर देखा गया है कि गुस्से को शांत करने के लिए लोग या तो थोड़ी देर घर से बाहर चले जाते हैं या फिर थोड़े वक्त के लिए आपस में बातचीत करना बंद कर देते हैं। पर क्या आपने कभी सुना कि किसी का उसकी पत्नी से झगड़ा हुआ और वह 450 किलोमीटर पैदल चला गया सिर्फ इसलिए ताकि अपना गुस्सा शांत कर सके। पर आपको जानकर हैरानी होगी की ऐसा सच में हुआ है।
जानिए क्या है पूरा मामला
स्विट्जरलैंड बॉर्डर के करीब इटली के कोमो शहर का रहने वाले 48 वर्षीय व्यक्ति का पत्नी से झगड़ा हो गया। इसके बाद वह अपने गुस्से को शांत करने के लिए कोमो से चलते-चलते फानो शहर पहुंच गया था। दोनों शहरों के बीच 426 किमी का फासला है। वैसे भी वह व्यक्ति हर रोज़ करीब 64 किमी पैदल चलता था। इस शख्स ने बताया -मैं इतने गुस्से में था कि मुझे पता ही नहीं चला कि मैं कब इतनी दूर आ गया। उसका कहना है कि वह सिर्फ अपने आप को शांत करने के लिए घर से निकला था। रास्ते में अनजान लोगों ने उसे खाना खाना खिलाया।

आपको बता दें कि चलते-चलते जब यह शख्स फानो पहुंचा तो उसके बाद करीब 30 किमी चलकर एड्रिएटिक कोस्ट पहुंचा तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। क्योंकि उसकी पत्नी ने पुलिस के पास उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, लेकिन जब उस शख्स ने पुलिसवालों को 450 किमी पैदल चलने की वजह बताई तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ। पुलिसवालों ने उसके बारे में जानकारी जुटाई तब जा कर सच बात सामने आई। जानकारी के मुताबिक उस वक्त उस शख्स का शरीर बिल्कुल ठंड़ा पड़ चुका था। उस शख्स को छुड़वाने के लिए पत्नी फानो शहर पहुंची और बताया,कि एक हफ्ते पहले दोनों के बीच लड़ाई हुई थी जिसके बाद उसका पति गुस्से में घर से निकल गया था। उस शख्स को वापस ले जाने के लिए फानो पुलिस को 400 यूरो (करीब 36 हजार रुपये) का जुर्माना देना पड़ा। क्योंकि उसने कोविड के चलते लागू नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन किया था।
