-
Advertisement
Himachal का एक ऐसा शख्स जिसने तीन लाॅकडाउन Truck में ही बिता दिए, क्या-क्या हुआ पढ़ें
मंडी। हिमाचल (Himachal) में एक शख्स ऐसा भी सामने आया है जिसने कोरोना संकट (Corona crisis) के बीच तीन लाॅकडाउन ट्रक में ही बिता दिए। ये शख्स मंडी जिला (Distt Mandi) के पद्धर की उरला पंचायत के मुंशीराम हैं। कोल्थी गांव से ताल्लुक रखने वाले मुंशी राम की कहानी भी अजीबो-गरीब है, वह 20 मार्च को ट्रक (Truck) में वन विभाग की जड़ी-बूटियां लेने के लिए चंबा गए थे। उसके बाद लाॅकडाउन का दौर शुरू हो गया और वह वहीं फंसकर रह गए।
पहले स्थानीय नागरिक ने किया खाने का बंदोबस्त
चंबा (Chamba) के समीप एक गांव भांदल में ही एक स्थानीय नागरिक ने पहले उन्हें खाने का इंतजाम करवाया। उसके बाद ट्रक मालिक ने चंडीगढ़ (Chandigarh) से संपर्क कर किसी से उन्हें गैस सिलेंडर दिलवाया, तब जाकर मुंशीराम ने अपना खाना अपने ट्रक में ही बनाना शुरू किया। उसके बाद ये सिलसिला लगातार चलता रहा। उन्हें वहां से बाहर आने की अनुमति नहीं मिली, लेकिन उन्होंने भी इसका पूरी तरह से पालन किया।
ट्रक में 14 दिन के लिए क्वारंटाइन हुए
20 मार्च से आज दिन तक तीनों लॉकडाउन (Lockdown) उन्होंने अपने ट्रक में ही बिताए। मुंशी राम लॉकडाउन होने के कारण जिला चंबा के गांव दगोड़ी तहसील सलूणी में फंसे थे। अब जाकर उन्हें घर आने की अनुमति मिली तो वह गांव में अपने ही ट्रक में 14 दिन के लिए क्वारंटाइन (Quarantine) हुए हैं। उनका मानना है कि जहां 43 दिन उन्होंने चंबा में ट्रक में ही बिता दिए तो वहां 14 दिन और सही।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
Tags

