- Advertisement -
ऊना। थाना गगरेट के तहत दियोली गांव में एक व्यक्ति ने चार लोगों पर शेड (Shed) में रखा करीब दस क्विंटल सरिया चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता रोहित राय निवासी मवा कहोला थाना गगरेट ने आरोप लगाया है कि नीरज कुमार निवासी मबाकोहला, मनी निवासी गांव बरम्पुर, राजीव कुमार गांव घनारी, कर्ण जसवाल गांव दयोली पर आरोप लगाया कि जो दस क्विंटल सरिया (Ten quintals of Iron rods) लोहा दयोली में रेन शेड बनाने के लिए रखा था इन लोगों ने मिलकर यह चोरी कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी मनोज जम्वाल ने मामले की पुष्टि की है।
- Advertisement -