अज्ञात वाहन की टक्कर से गई बुजुर्ग राहगीर की जान, जांच में जुटी Police

अज्ञात वाहन की टक्कर से गई बुजुर्ग राहगीर की जान, जांच में जुटी Police

- Advertisement -

पांवटा साहिब। उपमंडल के माजरा क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक राहगीर की मौत होने का मामला सामने आया है। राहगीर की शिनाख्त 73 वर्षीय जरनैल सिंह निवासी कोलर के तौर पर हुई है। माजरा पुलिस (Police) ने बुजुर्ग के नाती की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार तरुण कुमार निवासी गांव व डाकघर कोलर, तहसील पांवटा साहिब ने पुलिस थाना माजरा में शिकायत दर्ज करवाई कि बुधवार प्रात: समय करीब 6 बजे जब वह अपनी गाड़ी में सुखचैनपुर से अपने घर वापस आ रहा था तो देखा कि एक व्यक्ति सड़क के किनारे गिरा पड़ा है।


यह भी पढ़ें: बीजेपी विधायकों, पदाधिकारियों को वार्मअप करेंगे JP Nadda, फीडबैक भी लेंगे

इसने अपनी गाड़ी को रोककर गिरे पड़े आदमी को देखा तो पाया कि वह इसके नानाजी जरनैल सिंह थे, जो वहां मृत अवस्था में पड़े थे। उनके सिर के पीछे काफी चोट लगी थी। साथ ही उनकी दाहिनी टांग और दाहिनी बाजू भी बुरी तरह से जख्मी थी। इससे यह प्रतीत होता है कि रात के समय जरनैल सिंह निवासी कोलर को कोई अज्ञात गाड़ी वाला टक्कर मारकर मौका से फरार हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

- Advertisement -

Tags: | पांवटा साहिब | HP accident | टक्कर | अज्ञात | जांच | राहगीर | वाहन | police | जान | Paonta Sahib | बुजुर्ग | Sirmaur | today | Himachal News | abhiabhi | latest news | state news | live
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है