-
Advertisement
राशन देने के बहाने अपने साथ ले जाकर Police कर्मी ने श्रमिक महिला से किया दुष्कर्म
बिलासपुर। जिले की खारसी पुलिस चौकी में तैनात पुलिस कर्मचारी ने एक श्रमिक महिला के साथ दुष्कर्म (Rape) कर डाला। आरोपी पीड़ित महिला को राशन देने के बहाने अपने क्वार्टर ले गया, जहां पर उसने इस घटना को अंजाम दिया। मामला बीती रात का है। पीड़ित श्रमिक महिला ने इसकी शिकायत (Complaint) पुलिस में की है। वहीं, पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस (Police) ने आरोपी को गिरफ्तार (Arrest)कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार गत शुक्रवार को खारसी पुलिस चौकी में तैनात अजय कुमार नाम के पुलिस कर्मचारी श्रमिक का काम करने वाली महिला के कमरे के पास जाकर उसे राशन देने की बात कही और उसे अपने साथ बाहर सड़क तक ले गया। यहां गाड़ी में पहले से एक व्यक्ति बैठा हुआ था।

यह भी पढ़ें: गगरेट: नर्सरी में पानी के Tank में मिली लापता 10 साल के बच्चे की लाश
महिला ने बताया कि आरोपी उसे जबरदस्ती घुमारवीं (Ghumarwin) में अपने क्वार्टर पर ले गया। जहां पर पुलिस कर्मचारी ने उससे जबरन बलात्कार किया व उसे फिर घुमारवीं छोड़ दिया। महिला ने बताया कि गाड़ी में बैठे दूसरे व्यक्ति के बारे में वह कुछ नहीं जानती है, लेकिन वह सब कुछ जानकार भी चुप रहा। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी पुलिस कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस संदर्भ में बरमाणा पुलिस ने मामला दर्ज किया है तथा आरोपी पुलिस कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी मुख्यालय बिलासपुर संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी पुलिस कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है।

