-
Advertisement
बिना Travel History के पॉजिटिव आई महिला ने बढ़ाई चिंता, परिजनों के लिए जा रहे सैंपल
Last Updated on June 7, 2020 by saroj patrwal
ऊना। जिला ऊना में कोरोना पॉजिटिव( Corona positive) पाई गई हरोली की महिला ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। महिला की कोई ट्रेवल हिस्ट्री( Travel history) ना होना कई सवाल खड़े कर रहा है। महिला के परिवार वालों के सैंपल( Sample) लिए जा रहे हैं और जिस जगह पर वह रहती है उस वार्ड को कंटेनमेंट जोन ( Containment Zone) बनाया जा रहा है। साथ ही जिस निजी अस्पताल में महिला उपचार करवा रही थी उस अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ को सेल्फ होम क्वारंटाइन के निर्देश दिए गए है।
हरोली उपमंडल के लोअर बढेड़ा की पॉजिटिव पाई गई महिला की शादी जनवरी माह में हुई थी, जबकि इसका पति दिल्ली की एक कंपनी में काम करता था। लेकिन लॉकडाउन के एक सप्ताह पहले ही पति दिल्ली से वापस घर लौट आया था और फिर दिल्ली नहीं गया। लेकिन महिला का ससुर कुछ दिन पहले ही दिल्ली से घर लौटा था। वहीं दूसरी ओर महिला कुछ दिनों पहले ऊना मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए पहुंची थी। जहां पर फ्लू के लक्षण पाए जाने पर डॉक्टर ने कोविड-टेस्ट की सलाह दी। जिसके बाद शुक्रवार को महिला का कोविड टेस्ट लिया गया। मात्र फ्लू के लक्षण पर आधारित पॉजिटिव पाया जाने वाला यह पहला मामला है। संक्रमित महिला को कोविड केयर सेंटर खड्ड में शिफ्ट कर दिया गया है वहीँ लोअर बढेड़ा के महिला के घर वाले वार्ड को कंटेमेंट जोन बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. निखिल शर्मा ने कहा कि लोअर बढेड़ा की महिला कोरोना पॉजीटिव आई है, जिसमें फ्लू के लक्षण पाए गए थे। महिला की अपनी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है लेकिन उनके परिवार का एक सदस्य कुछ दिन पहले ही दिल्ली से लौटा है। डॉ. निखिल ने बताया कि महिला के घर वाले वार्ड को कंटेनमेंट जॉन बनाया जायेगा। वहीँ जिस निजी अस्पताल में महिला उपचार करवा रही थी उस अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ को सेल्फ होम क्वारंटाइन न के निर्देश दिए गए है।