- Advertisement -
आपको ये सुनकर हंसी आएगी कि यहां सुसराल जैसा खाना मिलता है। हंसी के साथ-साथ हैरानी भी होगी, क्योंकि ये रेस्टोरेंट ही कुछ ऐसा है। सोशल मीडिया (Social media) पर जमकर छाया है इन दिनों ये रेस्टोरेंट। रेस्टोरेंट की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें उसका नाम लिखा हुआ है। रेस्टोरेंट (Restaurant) का नाम इतना रोचक है कि लोग उसे देखकर हैरान भी हो रहे हैं, तो ठहाके भी लगा रहे हैं। क्योंकि कुंवारों के लिए बड़ी अजीब-गरीब स्थिति है, वह क्या करें, क्या ना करे। वैसे कोई ही ऐसा शख्स होगा जिसे ढाबे या रेस्टोरेंट में जाने का शौक ना हो। लोग अक्सर किसी ढाबे या रेस्टोरेंट में जाते ही उसका नाम पढ़ते हैं। अक्सर ऐसा लिखा होता है, घर जैसा स्वाद, घर जैसा खाना। लेकिन यहां तो माजरा ही कुछ और है।
घर जैसा खाना तो बहुत बार देखा-सुना है..
ये पहली बार देखा!!#RaipurDiaries pic.twitter.com/lH6TyaDwqa— Priyanka Shukla (@PriyankaJShukla) January 15, 2021
रायपुर के एक रेस्टोरेंट के बाहर लगे पोस्टर में लिखा है ससुराल जैसा भोजन। इस रेस्टोरेंट की फोटो सोशल मीडिया यूजर ने अपने ट्विटर हैंडल (Twitter handle
) पर शेयर की है। उन्होंने इसके साथ ही लिखा है कि घर जैसा खाना तो बहुत बार सुना, ये पहली बार देखा है। उसके बाद से सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल हो रही है, लोग कमेंट कर रहे हैं।
Kuware log kahan jaye 🤣🤣😂😂😁
— Pandey Neha 🇮🇳🔮 (@Pandeyneha6) January 15, 2021
इससे अच्छा तो आदमी ससुराल ही चला जाए। 😀
— अनुराग शुक्ला/Anurag Shukla #जय_भारत🇮🇳 (@anuraganu83) January 15, 2021
इसका मतलब भोजन टेस्टी नहीं होने पर भी आप शिकायत नहीं कर सकते
— PRATEEK PARIHAR (@PRATEEKPARIHA07) January 15, 2021
- Advertisement -