-
Advertisement
दीवार से टकराकर सूटकेस में बंद हुई लड़की, TV Serial के इस सीन का खूब उड़ रहा मजाक
मुंबई। इंडियन टीवी सीरियल के ड्रामा के बारे में तो सब जानते ही हैं। एक सीन को लंबा खींचना या ऐसा कुछ दिखाना जो मुमकिन ही नहीं, ये सब तो इनकी पुरानी आदत है। इसी तरह का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। ट्विटर (Twitter) पर एक सीरियल का सीन बहुत तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है जिसको देखकर आप भी सिर पीट लेंगे। वीडियो में दिखाते हैं कि महिला फिसलकर एक दीवार से टकराती है और सूटकेस के अंदर गिर जाती है और उसमें फंस जाती है और आखिर में सूटकेस को पानी में डूबते देखा जाता है। कलर्स टीवी (Colors TV) पर प्रसारित होने वाले ‘इश्क में मरजावां 2′ (Ishq Mein Marjawan 2) के एक एपिसोड के इस सीन ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर लोगों को हैरान कर दिया।
https://twitter.com/Bellona__/status/1307974267955539975
लोग जमकर वीडियो को ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो में, रिधिमा (हेली शाह) एक गलियारे के साथ चलती हुई दिखाई देती है, जब वह सूटकेस की तरफ जाती है तो एक दीवार से उसका सिर लगता है और वह अचेत होकर सूटकेस में गिर जाती है। फिर एक सफेद दस्ताने पहने एक व्यक्ति सूटकेस को स्वीमिंग पूल में धकेल देता है। इस वीडियो को 21 सितंबर को शेयर किया गया था, जिसके अब तक 4.7 लाख व्यूज हो चुके हैं, साथ ही 11 हजार से ज्यादा लाइक्स और 6 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट हो चुके हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया कि माना बेहोश होकर सूटकेस में गिर गई, लेकिन ज़िप को किसने बंद किया।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कृप्या करके बताना कि 200 एपिसोड के बाद लड़की के साथ क्या हुआ।”
https://twitter.com/introvertOwl/status/1308030907157221377
