-
Advertisement
कोरोना से लड़ने के लिए, शिमला के इस Taxi Driver ने किया पूरा इंतजाम
शिमला। कोरोना वायरस की दहशत के चलते सभी लोगों का काम-धंधा ठप है, लेकिन धीरे-धीरे सरकार की तरफ से अब रियायतें मिलनी भी शुरू हो गई हैं। लंबे समय तक घर में बंद रहने के साथ अब लोग कोरोना वायरस (Coronavirus) के साथ जीने के लिए तैयार हो रहे हैं। शिमला (Shimla) में ऐसे ही एक टैक्सी चालक (Taxi Driver) ने अपनी गाड़ी को भी कोरोना से लड़ने के लिए तैयार कर लिया है। शिमला के लक्कड़ बाजार में टैक्सी चालक नरेंद्र ठाकुर ने अपनी गाड़ी के दो पार्टीशन करके सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करने का फॉर्मूला इजाद कर लिया है।
यह भी पढ़ें: छात्रों को Jammu-Kashmir छोड़ने जा रही थी बस, Himachal में हुई हादसे की शिकार
पार्टीशन पर आया लगभग 7 से 8 हजार रुपये का खर्च
चालक ने टैक्सी में सवार होने वाले व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से संक्रमण ना फैले इसके लिए गाड़ी को दो अलग हिस्सों में बांट दिया है। गाड़ी के पार्टीशन पर लगभग 7 से 8 हजार रुपये का खर्च आया है। इससे गाड़ी को किसी तरह का नुकसान भी नहीं हुआ है। साथ ही गाड़ी में एक रजिस्टर (Register) भी रखा है जिसमें टैक्सी में बैठने वाले हर व्यक्ति का नाम, पता और कहां से बैठा और कहां पर उतारा इसका सारा रिकॉर्ड मेंटेन किया जाएगा। इसके अलावा मास्क और हैंड सैनिटाइजर भी गाड़ी में रखा गया है ताकि संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके और रोजी-रोटी भी चल पड़े।

