- Advertisement -
ऊना। वोकल फॉर लोकल की मुहिम जोरों शोरों से चल रही है और चलनी भी चाहिए। जिला ऊना के स्वयं सहायता समूहों के बनाए विभिन्न प्रकार के उत्पाद ऊना एमसी पार्क के सामने लगी प्रदर्शनी में हाथों-हाथ बिक रहे हैं। विशेष तौर पर मिट्टी के दिए तथा बांस से बने उत्पाद लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। दीवाली से पहले मिट्टी के दियों की भारी मांग बनी हुई है, जिससे प्रदर्शनी में आए स्वयं सहायता समूहों को लाभ मिल रहा है। प्रदर्शनी में बुलाए गए अधिकतर समूह महिलाओं से जुड़े हैं, जिनके बनाए उत्पादों को खूब पसंद किया जा रहा है। त्यौहारों के सीजन में पीएम नरेंद्र मोदी ने वोकल फॉर लोकल का नारा दिया है, इसलिए आप भी स्वदेशी को प्राथमिकता दें। जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था ठीक होगी। इसके साथ ही प्रदर्शनी में रखे सभी उत्पाद इको फ्रेंडली व ऑर्गेनिक हैं। जो पर्यावरण के लिए भी अच्छें हैं।
बंगाणा से आई स्वयं सहायता समूह की सदस्य प्रेम लता ने कहा “ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से हमें बांस के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कुल 25 महिलाएं प्रशिक्षण ग्रहण कर रही हैं। त्यौहारी मौसम को देखते हुए अभी हम दीप व अन्य उत्पाद बना रहे हैं। प्रेम लता ने क्या कुछ कहा सुनिए।
- Advertisement -