-
Advertisement
#Video : करवाचौथ की शॉपिंग कर रही महिला को बोला “आंटी” – बाल पकड़कर लड़की की कर दी पिटाई
Last Updated on November 4, 2020 by
एटा। पूरे देश में करवाचौथ को लेकर काफी उत्साह है। कोरोना संकट में भी व्रत का क्रेज कम नहीं हुआ है। लड़कियां और महिलाएं बाजार (Market) में खरीददारी करने पहुंच रही हैं। अब जहां महिलाएं ज्यादा इकट्ठा हो जाएं वहां हंगामा तो होगा ही तो ऐसा ही हुआ यूपी (UP) के एटा में। करवा चौथ की खरीददारी करने गई एक महिला ने सरे बाजार एक लड़की को पकड़कर बुरी तरह पीट दिया। बताया जा रहा है कि गलती इतनी हुई कि लड़की ने महिला को आंटी कह दिया था इसके बाद वह भड़क गई और खरीददारी छोड़कर लड़की को बीच बाजार में ही बाल पकड़ पर पीटने लग गई। बाजार में मौजूद पुलिस ने किसी तरह दोनों को अलग-अलग किया और मामला शांत करवाया।
https://twitter.com/NitinTh52832912/status/1323563172545007616
बताया जा रहा है कि दुकान पर खरीददारी करने के लिए कई महिलाएं खड़ी थीं तभी एक लड़की ने एक महिला को आंटी जी कह दिया। बस इतना सुनते ही महिला भड़क गई। खरीददारी (Shopping) छोड़कर वह मारपीट पर उतारू हो गई। लड़की को बालों से पकड़-पकड़ उसकी पिटाई कर दी। वहां मारपीट के बाद भगदड़ मच गई। मारपीट होते देख महिला पुलिस और अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे तो दोनों को किसी तरह अलग किया। दोनों से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस भी हंसी नहीं रोक पाई। कई लोगों ने इसका वीडियो भी बना दिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो काफी वायरल हो रहा है।