-
Advertisement
हिमाचल: कांगड़ा जिला में आसमानी बिजली गिरने से महिला की गई जान
Last Updated on September 10, 2022 by Vishal Rana
कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला में एक महिला पर आसमानी बिजली (Sky lightning) गिरने का मामला सामने आया है। इस हादसे में महिला की मौत हो गई है। यह महिला अपने खेत में गई थी। वहीं पर यह हादसा हुआ। मामला नगरोटा बगवां (Nagrota Bagwan) के साथ लगते गांव समलोटी से सामने आया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान सीमा देवी (28) पत्नी राजेंद्र कुमार गांव समलोटी के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: पहले किया मर्डर, फिर बेटी को फोन कर कहा- तुम्हारे पापा को मार कर जंगल में फेंक दिया
मिली जानकारी के अनुसार सीमा देवी शनिवार को अपने खेत में गई हुई थी। इस दौरान उसके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। यह सभी लोग पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। इसी बीच बारिश (Rain) शुरू हो गई। बारिश में ही आकाशीय बिजली गरजने लगी। बारिश लगने के चलते ही सीमा देवी चारा लेकर वापस घर आने लगी।
इसी बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में सीमा भी आ गई। आनन-फानन में परिवार के सदस्य उसे लेकर टांडा मेडिकल कॉलेज (Tanda Medical College) पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगरोटा बगवां पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच की जा रही है। टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group