- Advertisement -
चंबा। हिमाचाल प्रदेश में जिले चंबा (Chamba) में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक मकान में आग लगने से कमरे में सो रहा व्यक्ति जिंदा जल गया। जानकारी के अनुसार घटना बीती देर रात की है जब बुधिया राम पुत्र बेहमी राम गांव सरोटी डाकघर भजोतरा तहसील सलूनी के मकान में आग (Fire) भड़क गई। आग लगने के कारण लकड़ी से बने मकान के दो कमरे व एक बड़ा कमरा (हॉल) पूरी तरह जल गए। इस आग में उनका पड़ोसी मस्त राम (35) पुत्र विन्द्रों राम गांव सरोटी जिंदा जल गया।
शोर सुनकर औऱ धुआं उठते देख स्थानीय लोग वहां पहुंच गए और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन व्यक्ति की जान नहीं बचा पाए। हादसे के समय मकान का मालिक बुधिया व उसकी पत्नी कमलो भी कमरे में थे। हालांकि दोनों बाहर निकलने में कामयाब हो गए, लेकिन उनका पड़ोसी जो उनके घर पर सो रहा था वो जिंदा जल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंचायत भजोतरा के उपप्रधान कमलेश कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। एसपी चंबा आरूल कुमार ने कहा कि हादसे में एक व्यक्ति के जिंदा जलने से मौत हो गई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रभावित परिवार की उचित सहायता की जाएगी।
- Advertisement -