-
Advertisement
चिंतपूर्णी में होटल की 5वीं मंजिल से गिरने पर युवक की गई जान
ऊना। हिमाचल के चिंतपूर्णी (Chintpurni) में होटल की पांचवी मंजिल से गिरने के चलते 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप कुमार निवासी बठरा, जसवां परागपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। संदीप कुमार चिंतपूर्णी में एक ढाबे पर काम करता है, जोकि साथ लगते होटल (Hotel) की छत पर गया हुआ था, जहां पर पैर फिसलने से नीचे गिर गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Kullu: खाई में गिरी जीप, मुंबई निवासी युवक ने तोड़ा दम
बता दें कि आज सुबह 7 बजे संदीप होटल की छत पर चढ़ा हुआ था, जहां से अचानक नीचे गिर या। हादसे में युवक की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर भेजी गई देहरा पुलिस (Dehra Police) की टीम ने युवक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम (Post mortem) के लिए भेज दिया है। साथ ही ढाबा मालिक और होटल मालिक के बयान दर्ज कर लिए। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया प्राथमिक जांच में दुर्घटना का मामला लगता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच जारी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


